फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Five thousand fake books were found in a warehouse in Muradnagar

Ghaziabad News: मुरादनगर में गोदाम से मिलीं पांच हजार नकली किताबें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Five thousand fake books were found in a warehouse in Muradnagar
मुरादनगर। राधे श्याम विहार कॉलोनी फेस वन में पुलिस ने एक गोदाम में छापा मारकर कक्षा छह से 10 तक की 5,050 नकली किताबें बरामद की हैं। किताबें ऑनलाइन बेचकर अवैध मुनाफा कमाया जा रहा था। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किताबों को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसीपी लिपि नगायच ने बताया कि भारती भवन पब्लिशर एंड डिस्ट्रीब्यूटर और धनपत राय पब्लिकेशन प्राइवेट लिमिटेड के लीगल अधिकारी ललित सरदाना ने सूचना दी थी कि मुरादनगर की राधेश्याम विहार कॉलोनी फेस वन निवासी मोहित कुमार अपने गोदाम से नकली किताबें बेच रहा है। इस पर पुलिस ने कंपनी अधिकारियों के साथ मिलकर छापा मारा।
विज्ञापन

पुलिस ने गोदाम से भारती भवन पब्लिशर एंड डिस्ट्रीब्यूटर की 3,610 नकली किताबें बरामद कीं। इनमें गणित की कक्षा छह की 1430, कक्षा सात की 990, कक्षा आठ की 1150 और कक्षा नौ की 40 किताबें शामिल हैं। धनपत राय पब्लिकेशन प्राइवेट लिमिटेड की 1,440 नकली किताबें बरामद की गई हैं। इनमें कक्षा नौ की गणित की 420, कक्षा 10 की गणित की 1020 किताबें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि गोदाम से किताबें ऑनलाइन बेची जा रही थीं। तहरीर पर मोहित कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नकली किताबों का नेटवर्क कहां तक फैला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed