फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Five people including a seven month old girl died due to stomach ache and vomiting and diarrhea

Ghaziabad News: पेट दर्द व उल्टी-दस्त से सात माह की बच्ची समेत पांच की गई जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Five people including a seven month old girl died due to stomach ache and vomiting and diarrhea
गाजियाबाद। एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज के लिए लाई गई सात माह की बच्ची समेत पांच की मौत हो गई। बच्ची समेत तीन लोगों के पेट में दर्द व उल्टी-दस्त की शिकायत थी। स्वास्थ्य विभाग ने सभी मौत का ऑडिट करने के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है। टीम में फिजिशियन डॉ. आलोक रंजन, डॉ. एके विश्वकर्मा व डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह शामिल हैं। टीम के एक सदस्य ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि मृतकों में सांस के, मधुमेह व हृदय रोग के मरीज भी थे। वहीं अज्ञात शव के बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि लालकुआं निवासी विकास की सात माह की बच्ची अनाया को तीन दिन से पेर्ट में दर्द, उल्टी-दस्त की परेशानी हो रही थी। गंभीर हालत में उसे इमरजेंसी में लाया गया था। इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। भूड़भारत नगर निवासी 32 वर्षीय युवक गौतम को गंभीर हालत में एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया था। इमरजेंसी में पहुंचने पर इलाज शुरू किया गया, लेकिन कुछ देर में ही मरीज ने दम तोड़ दिया। बहरामपुर निवासी 24 वर्षीय पवन को इमरजेंसी में लाया गया, इलाज के दौरान मौत हो गई। करहेड़ा निवासी गीता 42 वर्ष कविनगर सी-ब्लॉक निवासी 55 वर्षीय अजय महाजन को भी अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। इलाज शुरू होने से पहले ही मौत हो गई थी। सीएमएस ने बताया कि अधिकांश मरीजों के पेट में दर्द और उल्टी-दस्त की परेशानी थी। ऐसे में आशंका है कि लू लगने और डायरिया से मौत हुई है, सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed