फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Five lakhs cheated from three women in the name of getting a job

Ghaziabad News: नौकरी लगवाने के नाम पर तीन महिलाओं से ठगे पांच लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Five lakhs cheated from three women in the name of getting a job
मोदीनगर। शातिर ने तीन महिलाओं को दिल्ली के सरकारी अस्पताल में नौकरी लगवाने का झांसा देकर पांच लाख रुपये की ठगी कर ली। शातिर ने महिलाओं को नियुक्ति पत्र भी दे दिए। अस्पताल पहुंचने पर नियुक्ति पत्र फर्जी निकले। महिलाओं ने आरोपी से रकम वापस मांगे तो उसने जान से मारने की धमकी दी। भूपेंद्रपुरी काॅलोनी निवासी सोनिया, ऐलिश व कोमल ने बताया कि उनकी कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने उन्हें दिल्ली के सरकारी अस्पताल में नौकरी लगवाने का लालच दिया। आरोपी ने सोनिया 2.5 लाख, ऐलिश 1.17 व कोमल से 1.5 लाख रुपये ले लिए। रकम मिलने के कुछ दिन बाद आरोपी ने महिलाओं को नियुक्ति पत्र सौंप दिए। महिलाओं का आरोप है अस्पताल पहुंचने पर प्रबंधन ने नियुक्ति पत्र फर्जी बता दिए। एसीपी का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed