फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Five candidates' papers canceled during investigation, 14 left in the fray

Ghaziabad News: जांच में पांच के पर्चे निरस्त, 14 बचे मैदान में

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Five candidates' papers canceled during investigation, 14 left in the fray
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


गाजियाबाद। सदर सीट पर उप चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों के पर्चे स्क्रूटनी ( जांच ) में खारिज हो गए। अब कुल 14 मैदान में बचे हैं। 30 अक्तूबर को नाम वापसी की आखिरी तारीख पर यह संख्या और कम हो सकती है। 30 को ही निर्दलीय उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे।



सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसमें वीके अग्रवाल, कुलभूषण त्यागी, सोम प्रताप गहलोत, वीरेंद्र कुमार और सत्यम शर्मा के पर्चे खारिज कर दिए गए। रिटर्निंग अधिकारी डाॅ. संतोष उपाध्याय ने बताया कि सत्यम की उम्र 23 साल है। उन्होंने शपथ पत्र में 25 साल बताई थी।
विज्ञापन




नामांकन पत्र के साथ जमा किए गए अन्य दस्तावेज की जांच करने पर साफ हो गया कि उम्र 25 नहीं, 23 साल है। विधान सभा का चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम उम्र 25 वर्ष होनी चाहिए। इससे कम पाए जाने की वजह से सत्यम का पर्चा निरस्त कर दिया गया। अन्य चार के नामांकन पत्रों में त्रुटिया पाई गईं। इस वजह से उनके नामांकन खारिज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये बचे मैदान में

भाजपा : संजीव शर्मा

सपा : सिंहराज जाटव

बसपा : पीएन गर्ग

एआईएमआईएम : रवि गौतम

आजाद समाज पार्टी : सत्यपाल चौधरी

हिंदुस्थान निर्माण दल : पूनम चौधरी

राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी (सत्य) : धर्मेंद्र सिंह

सम्राट मिहिर भोज समाज पार्टी : पवन

राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस पार्टी : गयादीन अहिरवाल

सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी : रवि कुमार पांचाल

----------

निर्दलीय

विनय कुमार शर्मा

मिथुन जायसवाल

रूपेश चंद्र

शमशेर राणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed