फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Five arrested for stealing from mobile shop

Ghaziabad News: मोबाइल की दुकान में चोरी करने वाले पांच गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Five arrested for stealing from mobile shop
मुरादनगर। पुलिस ने मोबाइल की दुकान का शटर उखाड़कर चोरी करने वाले दो नाबालिग समेत पांच चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरों के कब्जे से चोरी के 20 मोबाइल, घड़ी और बैग बरामद की गई है। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि रविवार रात दिल्ली-मेरठ मार्ग पर आयुध निर्माणी फैक्टरी के गेट से पहले आदित्य प्रधान की दुकान का शटर उखाड़कर चोर नो लाखों रुपये कीमत के मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर लिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की। पुलिस ने सोमवार को दो नाबालिग समेत पांच चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए चोरों ने अपना नाम राजेश उर्फ राज निवासी जलालपुर रोड, यामीन व अरमान निवासी टावर वाली गली बताया।
विज्ञापन

इनके कब्जे से 20 मोबाइल, एक घड़ी और बैग बरामद किया गया है। एसीपी ने बताया कि राजेश उर्फ राज पर चोरी व नकबजनी के तीन, अरमान पर चोरी व नकबजनी के सात, यामीन पर दो केस दर्ज हैं। एक बाल अपचारी पर चोरी व नकबजनी के पांच केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो 51 : अलाव सेंककर सर्दी दूर भगाने का प्रयास करते लोग। संवाद

-फोटो 51 : अलाव सेंककर सर्दी दूर भगाने का प्रयास करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed