फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Five and a half lakh rupees were grabbed by trapping in honey trap

Ghaziabad News: हनी ट्रैप में फंसाकर हड़प लिए साढ़े पांच लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Five and a half lakh rupees were grabbed by trapping in honey trap
इंदिरापुरम।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र निवासी सेवानिवृत्त डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी) ने क्षेत्र निवासी दंपती और उनकी बेटी पर हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने, कोर्ट में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराने और उधार लिए 5.50 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।
पुलिस में सुनवाई न होने पर उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, तब जाकर पुलिस ने दंपती और बेटी पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
पीड़ित ने दर्ज मुकदमे में बताया कि वह गाजियाबाद में डीएसपी पद पर तैनात थे। नौकरी से सेवानिवृत्त होने के बाद वसुंधरा में रह रहे हैं। क्षेत्र में ही रहने वाले दंपती से उनकी पुरानी पहचान थी। आरोप है कि दंपती ने कोरोना काल में उनसे दो लाख रुपये उधार लिए थे। कुछ समय बाद वापस कर दिए। इसके बाद मकान खरीदने के नाम पर दंपती ने फिर से 70 लाख रुपये मांगे थे पर उन्होंने गांव की जमीन बिक्री से अर्जित हुए 5.50 लाख रुपये उधार दे दिए थे।
विज्ञापन

इस दौरान दंपती की बेटी ने कॉल कर उनको अपना नंबर सेव कराया और बात करने के लिए कहा। व्हाट्सएप पर दंपती की बेटी ने आपत्तिजनक मैसेज भी किए। व्हाट्सएप पर वह अपने फोटो भी भेजती रही और उनसे आपत्तिजनक वीडियो भेजने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आवेश में आकर युवती को डांट दिया। आरोप है कि इसके बाद जब उन्होंने अपनी उधार दी हुई रकम वापस मांगी तब दंपती ने उनके खिलाफ 2024 में छेड़छाड़ का मुकदमा कौशांबी थाने में दर्ज करा दिया। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed