{"_id":"57e17b624f1c1b4f1da8289b","slug":"five-accused-in-court-yadav-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट में पेश हुए यादव सिंह समेत पांचों आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट में पेश हुए यादव सिंह समेत पांचों आरोपी
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Tue, 20 Sep 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
यादव सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काली कमाई से कुबेर बने यादव सिंह समेत पांचों आरोपियों को मंगलवार सुबह सीबीआई विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी की कोर्ट में पेश किया गया। अगली सुनवाई अब 13 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
यादव सिंह प्रकरण में सीबीआई अभी तक पांच आरोपियों को जेल भेज चुकी है। इनमें यादव सिंह के साथ ही रामेंद्र सिंह, जेपी सिंह, विनोद गोयल और देवीराम आर्य शामिल हैं। उक्त पांचों आरोपी फिलहाल डासना जेल में हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को इस मामले में आरोपियों की पेशी थी। इसी के चलते डासना जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। सीबीआई के वरिष्ठ लोक अभियोजक बीके सिंह ने बताया कि आरोपी जेपी सिंह को केस से संबंधित दस्तावेज सप्लाई कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा मंगलवार को ही आरोपी विनोद गोयल की जमानत अर्जी पर सुनवाई होनी थी, मगर बचाव पक्ष ने खुद ही अर्जी पर सुनवाई के लिए समय मांग लिया। इस पर विशेष न्यायाधीश ने मामले की सुनवाई 13 अक्तूबर नियत कर दी।
बता दें कि यादव सिंह के इस प्रकरण में 6 आरोपी यादव सिंह की पत्नी कुसुमलता, राजीव कुमार, पंकज, ओमपाल, आरडी शर्मा और प्रदीप गर्ग अभी फरार चल रहे हैं। इन सभी छह आरोपियों के खिलाफ कोर्ट ने विगत 6 सितंबर को 82 की कार्रवाई के आदेश कर दिए हैं।