फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   first solid waste management plant will start from June

जून से शुरू होगा पहला सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट

Fri, 13 May 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 13 May 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
first solid waste management plant will start from June
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोसेसिंग प्लांट - फोटो : अमर उजाला

शहर में कूड़ा निस्तारण का काम जून महीने से शुरू हो जाएगा। प्रताप विहार में नगर निगम की ओर से बनाया जा रहा सिटी का पहला सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट एक जून से चालू करने की तैयारी कर ली गई है।

विज्ञापन


प्लांट के प्लेटफार्म और मशीनें तैयार हो जाने के बाद नगर आयुक्त ने इसके बिजली कनेक्शन के लिए करीब 12 लाख का फंड जारी कर दिया है। प्लांट के चालू हो जाने से प्रतिदिन करीब 400 मीट्रिक टन कचरे से खाद बनाई जाएगी।
विज्ञापन


गाजियाबाद का यह पहला सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट एक जनवरी से चालू होना था। जल निगम की सीएंडडीएस यूनिट इसका निर्माण कर रही है। करीब 4.5 करोड़ की लागत से प्लांट के बनने से शहर में रोजाना करीब 400 मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कचरे से मशीनों के जरिए खाद बनाई जाएगी। नगर आयुक्त अब्दुल समद का कहना है कि प्लांट में मशीनों के संचालन के लिए बिजली कनेक्शन लिया जाना है। इसकी प्रक्रिया पूरी कर फंड जारी कर दिया गया है। एक सप्ताह में बिजली कनेक्शन मिल जाएगा।

उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह से प्लांट परिसर में कूड़ा स्टोरेज शुरू कर दिया जाएगा। ट्रायल के बाद एक जून से प्लांट को चालू कर खाद बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।


निगम के पार्कों में होगा खाद का इस्तेमाल
कूड़े से बनने वाली खाद का प्रयोग नगर निगम के 1150 पार्कों में किया जाएगा। निगम को इन पार्कों के लिए खाद बाहर से नहीं खरीदनी होगी। कूड़े की खाद से निगम के पार्क हरे भरे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed