फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   First merit list released for UG admission, take admission till 12th

Ghaziabad News: यूजी में प्रवेश के लिए पहली मेरिट जारी, 12 तक लें दाखिला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
First merit list released for UG admission, take admission till 12th
बुलंदशहर। जिलेभर के कॉलेजों में स्नातक बीए, बीएससी व बीकॉम समेत अन्य पाठ्यक्रमों की पहली मेरिट बृहस्पतिवार को जारी हो गई। इसके साथ ही कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसमें शामिल छात्र-छात्राओं को 12 अगस्त तक प्रवेश का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

इस बार चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की ओर स्नातक प्रथम वर्ष की बीए, बीएससी व बीकॉम समेत अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए 13 मई को पोर्टल खोल दिया था। सीसीएसयू की ओर से चार बार पंजीकरण कराने लिए मौका दिया। आखिरी मौका 31 जुलाई तक दिया था। इस बार सीसीएसयू की ओर से कॉलेजों को ही स्वयं मेरिट बनाकर प्रवेश कराने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए कॉलेजों को प्रशिक्षण दिया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। इसके बाद कॉलेजों ने नियमानुसार मेरिट बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम तक कॉलेज मेरिट बनाने में जुटे रहे। साथ ही सीसीएसयू से संपर्क करते रहे। दोपहर तक सीसीएसयू की ओर से मेरिट को पोर्टल पर अपलोड करने के लिए लिंक नहीं मिला। इसके चलते कॉलेज इंतजार करते रहे। ऐसे में अधिकतर कॉलेजों ने मेरिट में शामिल किए गए छात्र-छात्राओं की स्थिति से भी अवगत नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी जद्दोजहद के बाद सीसीएसयू के पोर्टल पर मेरिट अपलोड हुई और उसके बाद उसमें शामिल छात्र-छात्राओं को ऑफर लेटर प्राप्त करने के लिए ई-मेल पर लिंक फारवर्ड किए गए।

बताया गया कि इस लिंक को छात्र-छात्राएं प्राप्त करेंगे, इसके बाद ऑफर लेटर मिल जाएगा। इस लिंक के माध्यम से ही प्रवेश शुल्क बैंक में जमा होगा। एनआरईसी खुर्जा के प्राचार्य डाॅ. संजीव कुमार सिंह व प्रभारी विशाल कौशिक ने बताया बीए में जनरल के 70, ओबीसी के 62 और एससी के 64 फीसदी वाले विद्यार्थी मेरिट में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed