फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   First made obscene video, then threatened to make it viral and demanded five lakhs

Ghaziabad News: पहले बनाई अश्लील वीडियो, फिर वायरल करने की धमकी दे मांगे पांच लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
First made obscene video, then threatened to make it viral and demanded five lakhs
गाजियाबाद। युवती को डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगों ने पहले उनको जेल जाने का भय दिखाकर उनकी अश्लील वीडियो व फोटो बना ली। फिर वीडियो फोटो को वायरल करने की धमकी देकर उनसे पांच लाख रुपये की मांग की। मामले में युवती ने साइबर थाने में शिकायत देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

राजनगर निवासी युवती ने बताया कि सितंबर माह में उनके पास अज्ञात नंबर से फोन आया। बात करने वाले ने वीडियो कॉल पर बात करने को कहा और खुद को पुलिस अधिकारी बताया। उनसे कहा कि उनके खाते में विदेश से फंडिंग हुई हैं। उनको जेल जाना पड़ेगा। अचानक से जेल की बात सुनकर वह डर गईं। आरोपियों ने उनको दिन में चार बार वीडियो कॉल पर लिया। इसके बाद वह मानसिक तनाव में आ गईं। ठग ने उनसे कहा कि मामला सुलझ सकता है। यदि वह कुछ अश्लील वीडियो व फाेटो को शूट करा दें तो। घबराहट और शर्म की वजह से उन्होंने यह बात अपने परिजनों से भी नहीं बताई। पूरे दिन वह कमरे में ही बंद रहीं। बचाव का कोई रास्ता न देख वह वीडियो शूट कराने के लिए तैयार हो गईं। इसके बाद कॉल कट गई। फिर उनके पास ठगों ने मैसेज व कॉल करके कहा कि यदि उन्होंने पांच लाख रुपये उनको नहीं दिए तो उनकी वीडियो, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जाएगी। इसके बाद वह और परेशान हो गईं। वह तीन दिन तक गहरे सदमे में रहीं। इसके बाद उन्होंने यह बात अपने परिजनों को बताई। फिर उन्होंने इसकी शिकायत साइबर थाने में दी। इस बारे में एडीसीपी क्राइम सच्चिदानंद ने बताया कि जिन नंबरों से कॉल आई है। उनकी लोकेशन निकाली जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed