फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Firing on plywood businessman, bullet hit employee's leg

Ghaziabad News: प्लाईवुड कारोबारी पर की फायरिंग, कर्मचारी के पैर में लगी गोली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Firing on plywood businessman, bullet hit employee's leg
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात को दुकान बंद करके लौट रहे प्लाईवुड कारोबारी सुमित रोहिल्ला पर पैदल आए एक बदमाश ने फायरिंग कर दी। हमले में वह तो बच गए लेकिन उनके कर्मचारी अनिल कुमार के पैर में गोली लग गई। हमले में वह घायल हो गया। इसके बाद हमलावर अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर भाग गया। पुलिस का कहना है कि मामले में सीसीटीपी फुटेज खंगाले गए हैं, जिनमें दो बाइक पर चार बदमाश ट्रेस हुए हैं।
विज्ञापन

दिल्ली के प्रीति विहार के ईस्ट गुरु अंगदनगर निवासी सुमित रोहिल्ला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी तिगरी गोल चक्कर के पास प्लाईवुड की दुकान है। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह दुकान बंद करके कर्मचारी अनिल कुमार और बड़े भाई नवीन रोहिल्ला के साथ जा रहे थे। जैसे ही तिगरी गोल चक्कर सर्विस रोड पर पहुंचे तो एक युवक पैदल उनके तरफ आया और मारने की नीयत से तमंचा निकालकर फायर कर दिया। हमले में वह तो बच गए लेकिन गोली अनिल के पैर में लग गई। घायल अवस्था में अनिल सड़क पर गिर गए। सुमित ने पुलिस को बताया कि बदमाश ने जाते हुए भी हवाई फायरिंग की।
विज्ञापन

मामले में उन्होंने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी वेव सिटी पूनम मिश्रा का कहना है कि हमलावर सीसीटीवी में कैद हुए हैं। दो बाइक पर आए चार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। मामले में हमला करने की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। जांच की जा रही है। बदमाशों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed