{"_id":"6af7e4336d09061c5f0d0ded","slug":"firing-at-haji-salman-s-family-in-ghaziabad-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: जेल में बंद हाजी सलमान के परिवार पर फायरिंग, बुजुर्ग महिला से भी मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: जेल में बंद हाजी सलमान के परिवार पर फायरिंग, बुजुर्ग महिला से भी मारपीट का आरोप
Sat, 14 Nov 2026 10:01 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 14 Nov 2026 10:01 AM IST
सार
चार बदमाशों ने अस्पताल में घुसकर तोड़फोड़ की और इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान के परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले कार के चारों पहियों की हवा निकाल दी और पत्थर-डंडों से हमला कर शीशे तोड़ दिए। परिवार ने हमले के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोनी कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर मार्ग स्थित शिवेन अस्पताल में शुक्रवार देर रात हथियारबंद हमलावरों ने इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान के परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि चार बदमाशों ने अस्पताल में घुसकर तोड़फोड़ की। आरोप है कि कई राउंड फायरिंग की। हमले के दौरान परिवार के लोगों ने टॉयलेट में छिपकर अपनी जान बचाई। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।
विज्ञापन
गौरी पट्टी निवासी हाजी सलमान की मां संजीदा के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे उनका छोटा बेटा शाहनवाज पत्नी नसीमा और बेटे अफजल के साथ कार से अस्पताल पहुंचा था। नसीमा को उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। डॉक्टर उसकी जांच कर रहे थे, तभी चार हमलावर वहां पहुंच गए। आरोप है कि हमलावरों ने पहले कार के चारों पहियों की हवा निकाल दी और पत्थर-डंडों से हमला कर शीशे तोड़ दिए। इसके बाद अस्पताल में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं।
विज्ञापन
इस दौरान अस्पताल में काम करने वाली मुस्तफाबाद निवासी बुजुर्ग महिला नसीमा के साथ भी मारपीट और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप है। रात करीब 11 बजे हुई घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी फरार हो चुके थे। परिवार ने हमले के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई है। हाजी सलमान फिलहाल जेल में बंद है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
