फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fired three rounds for not apologizing

Ghaziabad News: माफी नहीं मांगने पर किए तीन राउंड फायर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Fired three rounds for not apologizing
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम क्षेत्र के दुहाई के रहने वाले अंकित नेहरा पर दो युवकों ने शनिवार सुबह तीन राउंड फायरिंग करके जानलेवा हमला कर दिया। आरोप हर्षित व उसके साथ आए एक अन्य व्यक्ति पर है। अंकित का कहना है कि शेरू ने उन पर हमला कराया है। हमलावरों ने उनके पास आकर कहा कि चलकर शेरू से माफी मांग नहीं तो तुझे जान से मार देंगे।
विज्ञापन

अंकित का कहना है कि शुक्रवार रात उनकी फोन कॉल पर शेरू से कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान दोनों के बीच गाली गलौज हो गई। कॉल पर ही शेरू ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। शनिवार सुबह वह अपने चाचा के घर पर थे। इसी दौरान बाइक पर दो युवक आए। इनमें से एक हर्षित था। उन्होंने कहा कि चलकर शेरू से माफी मांग नहीं तो तुझे जान से मार देंगे। उन्होंने चलने से इनकार कर दिया तो बाइक सवारों ने उन पर तीन राउंड फायर कर दी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मामले में उन्होंने मधुबन बापूधाम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी कविनगर का कहना है कि मामले में शेरू, हर्षित व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed