{"_id":"572a24514f1c1bd6795cd490","slug":"fired-tear-out-the-onion-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर के प्याज किसानों के निकाल रहे आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर के प्याज किसानों के निकाल रहे आंसू
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 05 May 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
प्याज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेशक प्याज की घटती कीमत से यूपी और हरियाणा के किसान रो रहे हों, मगर आम व्यक्ति तक प्याज 15 रुपये किलो पहुंच रही है। इसका मुख्य कारण केंद्र सरकार की ओर से प्याज का एक्सपोर्ट बंद करना है। दरअसल, गुजरात, पूना और नासिक की प्याज विदेश में एक्सपोर्ट में होती है।
विज्ञापन
मगर एक्सपोर्ट बंद होने से अब वह प्याज भारत में ही बेची जा रही है। इसका असर हरियाणा और यूपी के किसानों पर पड़ा है। हरियाणा और यूपी की मंडी में प्याज चार से पांच रुपये किलो बिक रही है। जबकि, गुजरात, पूना और नासिक की प्याज आठ से 10 रुपये किलो है जो आम व्यक्ति तक 15 रुपये किलो पहुंच रही है।
विज्ञापन
हापुड़ रोड स्थित सब्जी मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष जोगेश नेहरा एवं फरीदनगर निवासी आढ़ती अय्यूब कुरैशी ने बताया कि मंडी में कई तरह की प्याज आ रही है। गुजरात के महुआ, भावनगर, सागर, नासिक और पूना से आने वाली प्याज आठ से 10 रुपये किलो है।
विज्ञापन
वहीं, राजस्थान की प्याज पांच से सात और हरियाणा की चार से पांच और यूपी की प्याज तीन से चार रुपये किलो है। उन्होंने बताया कि पहले प्याज एक्सपोर्ट होने के कारण यूपी और हरियाणा की प्याज महंगी कीमत में बिकती थी। अब एक्सपोर्ट बंद होने से वह प्याज भी मार्केट में है। इसके चलते यूपी और हरियाणा के किसानों के सामने संकट गहरा गया है।
--मंडी में बुधवार को तीन और साढ़े तीन रुपये किलो प्याज बिकी है। अन्य सब्जियों में तोरई सबसे महंगी है। - विक्रम सिंह सचिव मंडी समिति
सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। गर्मी के मौसम में तोरई सबसे अधिक प्रयोग होती है। जिसका दाम 50 से 55 रुपये किलो है। - मंजू शर्मा, ब्रहमपुरी मोदीनगर
हम तो अभी भी प्याज 15 रुपये किलो खरीद रहे है। इसके अलावा अन्य सब्जियां काफी महंगी है। एक वक्त की सब्जी 100 रुपये से अधिक बैठ रही है। - शोभा चौधरी, कस्बा रोड
सब्जियों के दाम पर एक नजर
प्याज 08-10 रुपये प्रतिकिलो
टमाटर 06-07 रुपये प्रतिकिलो
आलू 16-17 रुपये प्रतिकिलो
तोरई 40-41 रुपये प्रतिकिलो