फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fire safety arrangements at the Joint District Hospital are complete; the fire system has received the NOC

Ghaziabad News: संयुक्त जिला अस्पताल में आग से बचाव के इंतजाम पूरे, फायर सिस्टम को मिली एनओसी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Fire safety arrangements at the Joint District Hospital are complete; the fire system has received the NOC
गाजियाबाद। संयुक्त जिला अस्पताल में आग से बचाव के इंतजाम पूरे हो गए हैं। अस्पताल में पिछले दो वर्षों से चल रहा सेंट्रलाइज्ड फायर फाइटिंग सिस्टम का काम पूरा होने के बाद अग्निशमन विभाग से संचालन की एनओसी मिल गई है। सीएमएस डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि दो महीने से एनओसी का इंतजार किया जा रहा था। एनओसी मिलने के बाद एक-दो दिन में कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए आठ-आठ कर्मचारियों के बैच तैयार किए गए हैं, जिन्हें फायर फाइटिंग सिस्टम के संचालन और आपात स्थिति में बचाव कार्य की जानकारी दी जाएगी। प्रदेश और जिले के कई सरकारी व निजी अस्पतालों में आग की घटनाओं के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा के इंतजामों को मजबूत करने पर जोर दिया है। 100 बेड वाले संयुक्त जिला अस्पताल में अब तक सेंट्रलाइज्ड फायर फाइटिंग सिस्टम की सुविधा नहीं थी। फिलहाल, आग बुझाने के लिए सिलिंडर की व्यवस्था है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed