फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fire in textile factory due to short circuit

Ghaziabad News: शाॅर्ट सर्किट से टैक्सटाइल फैक्टरी में लगी आग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Fire in textile factory due to short circuit
मुरादनगर। शहजादपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह शाॅर्ट सार्किट से एक टैक्सटाइल फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग में लाखों रुपये कीमत का माल जल गया। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के लिए जेसीबी से दीवार तोड़कर रास्ता बनाया गया था।
विज्ञापन


कृष्णा कॉलोनी निवासी नितिन गर्ग की शहजादपुर मार्ग पर नितिन टैक्सटाइल के नाम से धागा फैक्टरी है। नितिन गर्ग ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे सूचना मिली कि फैक्टरी में आग लग गई है। सूचना मिलते ही नितिन गर्ग फैक्टरी पहुंचे और हादसे की सूचना पुलिस व दमकल को दी।
विज्ञापन

कुछ ही देर में आग बढ़ गई। फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर बाहर आ गये। सूचना पर गाजियाबाद, आयुध निर्माणी फैक्टरी व मोदीनगर की दमकल गाडिय़ां पहुंची और करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निशमन अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि शाॅर्ट सर्किट के चलते आग लगने की बात सामने आ रही है। कोई जनहानि नहीं हुई है। हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed