फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   fire in fast food shop in vaishali metro station

Ghaziabad News: वैशाली मेट्रो स्टेशन में फास्ट फूड की दुकान में लगी आग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
fire in fast food shop in vaishali metro station
वैशाली। वैशाली मेट्रो स्टेशन के ग्राउंड फ्लोर पर फास्ट फूड की दुकान में देर रात आग लग गई। सूचना मिलने पर वैशाली अग्निशमन स्टेशन की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दकमलकर्मियों ने मुख्य रोड से होज पाइप स्टेशन परिसर में ले जाकर कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि आग तेजी से फैलने के बावजूद बराबर की दुकान में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि मेट्रो स्टेशन के परिसर में मोंटी सिंह और रूबल की फास्ट फूड की दुकान है। रात 12:45 बजे मेट्रो स्टेशन परिसर में आग लगने की सूचना मिली थी। तत्काल वैशाली अग्निशमन स्टेशन से दो गाड़ियों के साथ यूनिट को रवाना किया गया। वहां स्टेशन परिसर में गाड़ी पहुंचने का कोई रास्ता नहीं था। ऐसे में फायर यूनिट में मुख्य रोड पर गाड़ी खड़ी कर होज पाइप को दुकान तक ले जाकर आग बुझाने का काम किया। आग दूसरी दुकान में फैलने से पहले दो और फायर टेंडर को मौके पर बुलाकर आग बुझा लिया गया। सीएफओ का कहना है कि फास्ट फूड की दुकान के बराबर में ही इरफान की भी दुकान है लेकिन आग लगने के दौरान उनकी दुकान में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। फिलहाल आग की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed