Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fire in commercial complex rocks Green Avenue again, leaves residents terrified

Ghaziabad News: व्यावसायिक काॅम्प्लेक्स में आग से फिर दहला गाैर ग्रीन एवेन्यू, सहमे लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Fire in commercial complex rocks Green Avenue again, leaves residents terrified
इंदिरापुरम। अभयखंड स्थित गौर बिज पार्क के व्यावसायिक काॅम्प्लेक्स में बुधवार को आधी रात लगी आग ने नजदीक में स्थित गाैर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी को भी दहला दिया है। कुछ दिन पहले आग की भयावहता देख चुके सोसायटी के लोग एक बार फिर सहम गए। आग की लपटें तेजी से सोसायटी की ओर बढ़ीं तो स्थानीय लोगों में अफरातफरी का माहौल हो गया। लपटें फ्लैटों की ओर बढ़ती देख दमकलकर्मियों व पुलिस ने करीब तीन-चार फ्लैट खाली कराए। आग से काॅम्प्लेक्स की इमारत में लगे 12 एसी धमाके के साथ फटते रहे। देर रात तक सोसायटी के लोगों का घरों के बाहर जमावड़ा रहा। रात करीब 2:30 बजे आग बुझाने के बाद दमकल टीमें मौके से वापस लौटीं। इसके बाद लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन






फ्लैट संख्या 101 की निवासी ऊषा नवानी ने बताया कि उनके पति बीएसएफ में कमांडेंट थे और दो बेटे हैं। वह इंडोनेशिया में कारोबार करते हैं। फ्लैट में घरेलू सहायक पूनाराम ने आग की सूचना दी। पूनाराम ने बाथरूम में पानी का पाइप लगाकर आग बुझाई। वहीं, उनके ऊपरी मंजिल पर बने फ्लैट के बाहर लगी एसी के आउटडोर और हीट से घर के पर्दे भी जल गए। जांच में सामने आया है कि काॅम्प्लेक्स की इमारत में लगी आग की वजह शॉर्ट-सर्किट थी। पहली मंजिल पर बने खाद्य विक्रेता आउटलेट के एसी से निकली चिंगारी से आग शुरू हुई और देखते ही देखते बिल्डिंग के एसी एलिवेशन के रास्ते केबल को चपेट में ले लिया। लपटें गौर बिज पार्क के सर्वर रूम तक पहुंची तो वहां दस्तावेज और कंप्यूटर जलकर राख हो गए। दमकल कर्मियों ने 12 गाड़ियों के पानी से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन






गौर ग्रुप के योजना महाप्रबंधक सुधांशु तिवारी ने बताया कि गौर बिज पार्क इमारत के बेसमेंट में मिष्ठान प्रतिष्ठान है। पहली मंजिल पर नामी खाद्य उत्पाद विक्रेता कंपनी का आउटलेट। इमारत में गौर ग्रुप का दिल्ली-एनसीआर मुख्य कार्यालय भी संचालित है। बुधवार रात करीब 11:30 बजे खाद्य उत्पाद कंपनी के आउटलेट के एसी से चिंगारी से आग लग गई। एलिवेशन के बीच लकड़ी के ढांचे और बिजली के तारों से आग तीसरी मंजिल तक पहुंच गई। कंपनी सुरक्षाकर्मियों ने इमारत के उपकरणों से सर्वर रूम में लगी आग को बुझा दिया। इस दौरान कार्यालय के ऑटोमेटिक फायर स्प्रिंक्लर भी स्वत: चालू हो गए तो आग अंदर नहीं फैल पाई। वहीं, 11:55 बजे स्थानीय लोगों ने दमकल के वैशाली फायर स्टेशन पर सूचना दी तो दमकल कर्मियों एक घंटे में आग को बुझा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




----



ताजा हो गया एक माह पहले का दर्द



गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में ठीक एक माह पहले 28 अप्रैल को डी टावर की नौवीं मंजिल पर भीषण आग लगी थी। 8 से 10 फ्लैट जलकर राख हो गए थे। सोसायटी के अंदर अवैध निर्माण की वजह से दमकल वाहन आग वाले टावर तक नहीं पहुंच पाए थे । वह मंजर अभी तक लोगों के जेहन से नहीं निकला। बुधवार देर रात बगल की बिल्डिंग में लगी आग की लपटें देख लोगों में एक बार फिर डर और दहशत का माहौल रहा। ई ब्लॉक निवासी संजीव ने बताया कि जैसे ही आग की लपटें सोसायटी की तरफ बढ़ीं और लोगों ने देखा तुरंत सोसायटी में शोर शराबा शुरू हो गया। इसके बाद आग लगने वाली बिल्डिंग से सटे फ्लैट में रहने वाले सभी लोग घरों से बाहर निकलकर सोसायटी परिसर में एकत्र हो गए। आग पूरी तरह बुझने और दमकल टीम के जाने के बाद ही सभी परिवार वापस घर मे पहुंचे।





अभी तक नहीं नहीं टूटा अवैध निर्माण, हुआ ऑडिट

गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में 28 अप्रैल को हुए हादसे के बाद बनाई गई जांच कमेटी ने कई निर्देश जारी किए थे। इसमें सोसायटी के अग्निशमन उपकरण दुरुस्त करने, परिसर में बने स्विमिंग पूल व दीवार को तोड़ने जैसी तमाम बातें शामिल थीं। अवैध निर्माण तोड़ने की जिम्मेदारी जीडीए की थी लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। वहीं सोसायटी में होने वाले स्ट्रक्चरल ऑडिट की प्रक्रिया भी अधर में है। हालांकि अग्निशमन सिस्टम दुरुस्त करने का काम चल रहा है। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि काम पूरा होने के बाद सोसायटी की आरडब्ल्यूए लिखित में इसकी जानकारी विभाग को देगी। इसके बाद निरीक्षण किया जाएगा।




कुछ घंटे पहले लगती आग तो हो सकती थी जनहानि



काॅम्प्लेक्स की इमारत में आग का हादसा देर रात को हुआ, उस समय ज्यादातर प्रतिष्ठान और ऑफिस बंद हो चुके थे। यदि आग कुछ घंटे पहले लगी होती तो जनहानि हो सकती थी। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि दमकल टीमें जब मौके पर पहुंचीं तो आग इमारत के बाहर धधक रही थी। सभी दरवाजे बंद थे और अंदर जाने का रास्ता भी नहीं था। इसकी वजह से दो दरवाजे और शीशा तोड़कर रास्ता बनाया गया। इसके बाद दमकल की टीम बिल्डिंग में अंदर पहुंची। आग से बिजली के तार, एसी, एलिवेशन का शीशा और लकड़ी का ढांचा जल गया। हालांकि कार्यालयों में आग को फैलने से समय से रोक लिया गया। दो टीमों को इमारत में पीछे से भेजा गया था और चार टीमें सामने की ओर से आग बुझा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed