फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fire Caused by Short Circuit; 12 AC Units Explode

Ghaziabad News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग,धमाके से फटे 12 एसी फटे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Fire Caused by Short Circuit; 12 AC Units Explode
गौर बिज पार्क बिल्डिंग में आग से जला गौर ग्रुप कार्यालय का सर्वर रूम। अमर उजाला
इंदिरापुरम। अभयखंड एक स्थित गौर बिज पार्क की इमारत में 27 मई की आधीरात को लगी भीषण आग की वजह शॉर्ट-सर्किट थी। आग से इमारत में लगे 12 एसी धमाके के साथ फटते रहे। पहली मंजिल पर बने खाद्य विक्रेता आउटलेट के एसी से निकली चिंगारी ने आग शुरू हुई और देखते ही देखते बिल्डिंग के एसी एलिवेशन के रास्ते केबल को चपेट में ले लिया। लपटें गौर बिज पार्क के सर्वर रूम तक पहुंची तो वहां दस्तावेज और कंप्यूटर जलकर राख हो गए। दमकल कर्मियों ने 12 गाड़ियों के पानी से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन



गौर ग्रुप के योजना महाप्रबंधक सुधांशु तिवारी ने बताया कि गौर बिज पार्क इमारत के बेसमेंट में मिष्ठान प्रतिष्ठान है। पहली मंजिल पर नामी खाद्य उत्पाद विक्रेता कंपनी का आउटलेट। इमारत में गौर ग्रुप का दिल्ली-एनसीआर मुख्य कार्यालय भी संचालित है। बुधवार रात करीब 11:30 बजे खाद्य उत्पाद कंपनी के आउटलेट के एसी से चिंगारी से आग लग गई। एलिवेशन के बीच लकड़ी के ढांचे और बिजली के तारों से आग तीसरी मंजिल तक पहुंच गई। कंपनी सुरक्षाकर्मियों ने इमारत के उपकरणों से सर्वर रूम में लगी आग को बुझा दिया। इस दौरान कार्यालय के ऑटोमेटिक फायर स्प्रिंक्लर भी स्वत: चालू हो गए तो आग अंदर नहीं फैल पाई। वहीं, 11:55 बजे स्थानीय लोगों ने दमकल के वैशाली फायर स्टेशन पर सूचना दी तो दमकल कर्मियों एक घंटे में आग को बुझाया लिया गया।
विज्ञापन


पास के फ्लैट कराए खाली
व्यावसायिक कॉम्पलेक्स से सटे गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी के कुछ फ्लैट भी हैं। आग की लपटें फ्लैटों की ओर बढ़ती देख दमकलकर्मियों व पुलिस ने करीब तीन-चार फ्लैट को खाली कराए। फ्लैट संख्या 101 की निवासी ऊषा नवानी ने बताया कि उनके पति बीएसएफ में कमांडेंट थे और दो बेटे हैं। वह इंडोनेशिया में कारोबार करते हैं। फ्लैट में घरेलू सहायक पूनाराम ने आग की सूचना दी। पूनाराम ने बाथरूम में पानी का पाइप लगाकर आग बुझाई। वहीं, उनके ऊपरी मंजिल पर बने फ्लैट के बाहर लगी एसी के आउटडोर और हीट से घर के पर्दे भी जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ घंटे पहले लगती आग तो हो सकती थी जनहानि
इमारत में आग हादसा देर रात को हुआ, उस समय ज्यादातर प्रतिष्ठान और आफिस बंद हो चुके थे। यदि आग कुछ घंटे पहले लगी होती तो जनहानि हो सकती थी। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि दमकल टीमें जब मौके पर पहुंची तो आग इमारत के बाहर धधक रही थी। सभी दरवाजे बंद थे और अंदर जाने का रास्ता भी नहीं था। इसकी वजह से दो दरवाजे और शीशा तोड़कर रास्ता बनाया गया। इसके बाद दमकल की टीम बिल्डिंग में अंदर पहुंची। आग से बिजली के तार, एसी, एलिवेशन का शीशा और लकड़ी का ढांचा जल गया। हालांकि कार्यालयों में आग को फैलने से समय से रोक लिया गया। दो टीमों को इमारत में पीछे से भेजा गया था और चार टीमें सामने की ओर से आग बुझा रही थीं।

गौर बिज पार्क बिल्डिंग में आग से जला गौर ग्रुप कार्यालय का सर्वर रूम। अमर उजाला

गौर बिज पार्क बिल्डिंग में आग से जला गौर ग्रुप कार्यालय का सर्वर रूम। अमर उजाला

गौर बिज पार्क बिल्डिंग में आग से जला गौर ग्रुप कार्यालय का सर्वर रूम। अमर उजाला

गौर बिज पार्क बिल्डिंग में आग से जला गौर ग्रुप कार्यालय का सर्वर रूम। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed