{"_id":"622ce7a2800917383256f73c","slug":"fire-broke-out-in-workshop-due-to-short-circuit-goods-worth-lakhs-burnt-to-ashes","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादनगर: शॉर्ट सर्किट से वर्कशाप में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादनगर: शॉर्ट सर्किट से वर्कशाप में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Sun, 13 Mar 2022 12:04 AM IST
सुशील कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर
Published by: सुशील कुमार
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:04 AM IST
सार
वर्कशॉप में आग लगने की सूचना पुलिस व दमकल को दी गई। भीषण आग को देख आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आये। सूचना मिलते ही आसिफ भी मौके पर पहुंचे। सूचना पर मौके पर आयुध निर्माणी व मोदीनगर की दमकल गाड़ी पहुंची।
विज्ञापन
मुरादनगर में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादनगर के बंबा रोड स्थित आदर्श नगर कॉलोनी में स्थित एक वर्कशॉप में शनिवार रात भीषण आग लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंची दो दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट से आग लगना बताया जा रहा है। बताया गया है कि आग में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
गुलशन कॉलोनी निवासी आसिफ सैफी की बंबा रोड स्थित आदर्शनगर कॉलोनी में एवन इंजीनियरिंग के नाम से वर्कशाप है, जिसमें वह खराद व कार, बाइक रिपेयरिंग का काम करता है। शनिवार रात करीब आठ बजे आसिफ अपनी वर्कशॉप बंद करके घर चला गया था। बताया गया है कि रात करीब नौ बजे किसी ने वर्कशॉप से धुआं निकलते देखा तो उसकी सूचना आसिफ को दी। कुछ ही देर में आग भीषण हो गई, मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन
वर्कशॉप में आग लगने की सूचना पुलिस व दमकल को दी गई। भीषण आग को देख आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आये। सूचना मिलते ही आसिफ भी मौके पर पहुंचे। सूचना पर मौके पर आयुध निर्माणी व मोदीनगर की दमकल गाड़ी पहुंची। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वर्कशॉप में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है। बताया जा रहा है कि आग में लाखों रुपये कीमत का सामान, वाहन जलकर खाक हो गये।
विज्ञापन