फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fire broke out in the warehouse of Sagar Cooler and Safe Industries

Ghaziabad News: सागर कूलर एंड सेफ इंडस्ट्रीज के गोदाम में लगी आग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the warehouse of Sagar Cooler and Safe Industries
मोदीनगर में सागर कुलर एंड सेफ फैक्ट्री के गोदाम में लगी। संवाद
मोदीनगर। गोविंदपुरी क्षेत्र की वैशाली एंक्लेव कॉलोनी स्थित मकान के बेसमेंट में बने सागर कूलर एंड सेफ इंडस्ट्रीज के गोदाम में बुधवार दोपहर भीषण आग लग गई। चारों तरफ धुंए का गुबार छा गया। आग से कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। डर के कारण लोग घरों से बाहर निकल आए। मौके पर पहुंची दमकल की 11 गाड़ियों ने लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। आग के कारण मकान में दरार आग गई। घटना के समय मकान की ऊपरी मंजिल पर कारोबारी का परिवार भी मौजूद था।
विज्ञापन


वैशाली एंक्लेव निवासी कारोबारी राजकुमार गुप्ता का दिल्ली-मेरठ मार्ग पर सागर कूलर एंड सेफ इंडस्ट्रीज के नाम से फर्नीचर का शोरूम है। कारोबारी ने मकान के बेसमेंट में गोदाम बनाया हुआ है। गोदाम में कूलर, सेफ, सोफा सहित काफी सामान रखा था। बुधवार दोपहर करीब एक बजे गोदाम से तेज धुंआ निकलते देख पड़ोसियों ने परिवार वालों को जानकारी दी। घटना के समय घर पर कारोबारी राजकुमार गुप्ता की पत्नी सुषमा तथा पुत्र वधू नेहा गुप्ता थी। आग की सूचना मिलते ही दोनों घर से बाहर आ गईं और मामले की जानकारी कारोबारी को दी। इसी बीच मोदीनगर फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ी मौके पर पहुंची। मगर आग बढ़ती गई। आग बेकाबू होती देख साहिबाबाद, वैशाली, गाजियाबाद के अलावा मेरठ से भी दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। कारोबारी राजकुमार गुप्ता के शोरूम में तीन वर्ष में यह दूसरा अग्निकांड है। लगभग तीन वर्ष पूर्व कारोबारी के शोरूम में भीषण आग लगी थी।
विज्ञापन


-----------------

जेसीबी से दीवार तोड़कर बनाया रास्ता

मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि गोदाम की लंबाई अधिक थी। गोदाम में आग के कारण काफी धुंआ हो गया। इसके चलते कर्मियों को गोदाम में दाखिल होने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। बराबर के एक खाली प्लाॅट की ओर से जेसीबी की मदद से गोदाम की दीवार तोड़कर दमकलकर्मियों ने रास्ता बनाया। आग के दौरान कई बार विस्फोट भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

आवासीय क्षेत्र में बेसमेंट में बने गोदाम में आग लगी। गोदाम में अग्निशमन यंत्र मौजूद नहीं था। प्रथम दृष्टया आग का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आ रहा है। आग से हुए नुकसान का आकलन नहीं हो सका और कोई जनहानि नहीं हुई है। - राहुल पाल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed