फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fire broke out in tent shop, mother and daughter died due to suffocation

Ghaziabad News: टेंट की दुकान में लगी आग, दम घुटने से मां-बेटी की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in tent shop, mother and daughter died due to suffocation
लोनी। लाल बाग कॉलोनी स्थित टेंट की दुकान में लगी आग को बुझाते लोग।
लोनी। लालबाग कालोनी के सी ब्लाक में सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे कारोबारी सतीश पाल की टेंट की दुकान में आग लग जाने से उनकी मां भरतो ( 74) और बहन ममता ( 40) की मौत हो गई। दोनों की जान धुएं से दम घुटने की वजह से गई। भूतल पर स्थित दुकान से आग की लपटें पहली और दूसरी मंजिल पर घर में पहुंच गई थीं। यह देख परिवार के सात सदस्य पड़ोस की छत पर कूद गए। उनकी जान बच गई। आग बुझाने के दौरान एक दमकलकर्मी झुलस गया। अग्निश्मन विभाग ने आग लगने की वजह बिजली की मीटर में शार्ट सर्किट हो जाना बताई है। इस पर एक घंटे में काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

सतीश पाल ने बताया कि तीन मंजिला इमारत में ऊपर की दो मंजिल पर परिवार रहता है। आग नीचे टेंट की दुकान में लगी। यह कुछ ही पलों में पूरे गोदाम में फैल गई। बाइक जल गई। उसकी टंकी फट गई। एसी का कंप्रेशर भी फट गया। आग दुकान से पहली मंजिल और फिर दूसरी पर पहुंच गई। पहली पर बेटा अमन, सतीश, पत्नी कुशुम, बहन ममता, मां भरतो और दूसरी पर सौरभ, दीपू, काजल, रुबी, तरुण व विमला सोये थे। सुबह पांच बजे तरुण व कुसुम मंदिर चले गए थे।
विज्ञापन

उन लोगों को आग का पता बाहर से शोर आने पर चला। लोग चिल्ला रहे थे, आग लग गई... आग लग गई। सभी लोग पड़ोसी की छत पर कूदे। वहां से सीढ़ी लगाकर बाहर निकले। वहां जाकर पता चला कि मां और बहन नहीं आई हैं। उन्हें दमकलकर्मियों ने निकालने की कोशिश की लेकिन दोनों में से किसी की जान न बच सकी। अंदर धुआं बहुत था। धुएं से उनका दम घुट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीवार तोड़कर मां-बेटी को बाहर निकाला

दो महिलाओं के अंदर फंसे होने की जानकारी मिलने पर पुलिस व दमकलकर्मी पड़ोसियों की छत पर पहुंचे। उन्होंने सतीश के मकान की दीवार को तोड़ी फिर ऑक्सीजन सिलिंडर लगाकर मकान में दाखिल हुए। दमकलकर्मी ने पहले ममता फिर भरतो को बाहर निकाला। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। आग बुझाने के लिए तीन गाड़ी ट्रॉनिका सिटी व एक साहिबाबाद से बुलाई गई थी। एसीपी रजनीश कुमार व सीएफओ राहुल पाल मौके पर पहुंचे थे।

लोनी। लाल बाग कॉलोनी स्थित टेंट की दुकान में लगी आग को बुझाते लोग।

लोनी। लाल बाग कॉलोनी स्थित टेंट की दुकान में लगी आग को बुझाते लोग।

लोनी। लाल बाग कॉलोनी स्थित टेंट की दुकान में लगी आग को बुझाते लोग।

लोनी। लाल बाग कॉलोनी स्थित टेंट की दुकान में लगी आग को बुझाते लोग।

लोनी। लाल बाग कॉलोनी स्थित टेंट की दुकान में लगी आग को बुझाते लोग।

लोनी। लाल बाग कॉलोनी स्थित टेंट की दुकान में लगी आग को बुझाते लोग।

लोनी। लाल बाग कॉलोनी स्थित टेंट की दुकान में लगी आग को बुझाते लोग।

लोनी। लाल बाग कॉलोनी स्थित टेंट की दुकान में लगी आग को बुझाते लोग।

लोनी। लाल बाग कॉलोनी स्थित टेंट की दुकान में लगी आग को बुझाते लोग।

लोनी। लाल बाग कॉलोनी स्थित टेंट की दुकान में लगी आग को बुझाते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed