फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fire broke out in Merlin Society flat, brought under control in one and a half hour

Ghaziabad News: मर्लिन सोसायटी के फ्लैट में लगी आग, डेढ़ घंटे में पाया काबू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in Merlin Society flat, brought under control in one and a half hour

विज्ञापन


इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर-13 स्थित मर्लिन सोसायटी के फ्लैट नंबर-607 में मंगलवार रात लगी आग आसपास के दो और फ्लैट तक पहुंच गई थी। आग से पूरी सोसायटी में धुआं भर गया तो दमकल कर्मियों ने वहां रह रहे करीब 200 परिवार को सकुशल बाहर निकाला। लोग इतने दहशत में थे कि रेजिडेंट्स रात भर सो नहीं पाए।

डॉक्टर दंपति अनुज और नीलम अपने दो बच्चों कनक और मोली के साथ फ्लैट नंबर- 607 में रहते हैं। उनका सेक्टर-15 में एक क्लीनिक भी हैं। मंगलवार रात चारों अपने फ्लैट में थे। रात करीब 11:30 बजे फ्लैट की बॉलकनी में लगे एसी के पास आग लगी जो फ्लैट में पहुंच गई। परिवार के लोग दूसरे कमरे में थे। कुछ देर बाद कमरे में धुआं आने लगे। अनुज और बाकी लोग बाहर आए तो देखा कि दूसरे कमरे में आग लगी थी। वह तुरंत फ्लैट से बाहर निकल गए। आग से पूरी सोसायटी में धुंआ भर गया। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग लिफ्ट में ना जाकर सीढि़यों से नीचे जाने लगे। इसी बीच दमकल विभाग को सूचना दी गई। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि सूचना पर पहले दमकल कर्मी वैशाली से दो पानी के टैंकर लेकर पहुंचे थे। बाद में साहिबाबाद व कोतवाली से दो पानी टैंकरों को मंगाया गया। सोसायटी में लोगों के फ्लैट में होने की सूचना मिली। इस पर दमकल की एक टीम आग बुझाने और दूसरी टीम लोगों को फ्लैट से बाहर निकालने में जुट गई। कर्मियों ने सभी फ्लैटों के गेट खुलवाए और लोगों को नीचे उतारा। फ्लैट-605 में एक बुजुर्ग महिला फंस गई थी। वह धुएं के कारण नहीं निकल पा रही थी। टीम ने उन्हें भी सकुशल बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई है। करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के सही कारणों का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन


चीखने चिल्लाने की आवाज पर फ्लैट से बाहर आए लोग

डॉ. अनुज के फ्लैट में आग से अन्य फ्लैटों में भी धुआं जाने लगे। कुछ लोग अपने फ्लैट से बाहर आए तो चारों तरफ अंधेरा था और धुआं फैल रहा था। उन्होंने अन्य फ्लैट्स से अन्य लोगों को भी बाहर निकाला। वहां चीखने चिल्लाने की आवाज आने लगी। शोर सुनकर बाकी लोग अपने-अपने फ्लैट्स से बाहर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो फ्लैट तक आग की लपटें पहुंची

डॉक्टर अनुज के फ्लैट में लगी आग ने फ्लैट नंबर- 605 और एक अन्य फ्लैट में भी अपने चपेट में ले लिया था। हालांकि इन दो फ्लैटों में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। वहीं डॉक्टर अनुज के फ्लैट का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है।

धुआं निकालने के लिए सोसायटी के शीशे तोड़े
सोसायटी चारों तरफ से बंद है। सोसायटी में वेंटिलेशन एरिया है, लेकिन धुआं वहां से कम निकल रहा था। सोसायटी में फैले धुएं को निकालने के लिए पांच मंजिल पर बनी खिड़कियों के शीशों को तोड़ा गया। इसके बाद तेजी से धुआं बाहर निकला।


दो दमकल कर्मी चोटिल

सीएफओ राहुल पाल का कहना है कि रेजिडेंट्स ने बताया कि एसी के कारण आग लगी है। हो सकता है कि फ्लैट मालिक दूसरे कमरे में हो और पहले कमरे का एसी चलाकर छोड़ दिया हो। वहीं शीशा तोड़ने के दौरान दो दमकल कर्मी लोकेश कुमार और विजय कुमार चोटिल हो गए। वहीं सोसायटी में फायर फाइटिंग सिस्टम लगा हुआ है। अगर लोग समय पर फायर फाइटिंग सिस्टम को चालू कर देते तो आग इतनी नहीं फैलती। इसके बाद दमकल कर्मियों ने फायर फाइटिंग सिस्टम से पानी लेकर आग को बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed