{"_id":"65166a9d2be454d0fc0fec48","slug":"fire-broke-out-in-chemical-and-cardboard-factory-in-ghaziabad-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: केमिकल और गत्ता फैक्टरी में लगी आग, 17 फायर टेंडरों की मदद से पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: केमिकल और गत्ता फैक्टरी में लगी आग, 17 फायर टेंडरों की मदद से पाया काबू
Fri, 29 Sep 2023 11:41 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 29 Sep 2023 11:41 AM IST
सार
सीएफओ ने बताया कि धुआं ज्यादा होने के कारण आग पर काबू पाने में परेशानी होने की वजह से तीन जेसीबी बुलाकर फैक्टरी की दीवारों को कई जगहों से तुड़वाकर आग पर कई घंटों की कड़ी मशक्कत से काबू पाया गया।
विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद कोतवाली क्षेत्र के साउथ साइड औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार तड़के करीब 3:40 बजे केमिकल और गत्ता फैक्टरी में आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों की मदद से 17 फायर ब्रिगेड से आग पर काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड वैशाली, साहिबाबाद, मोदीनगर, नोएडा, हापुड़, मेरठ समेत आसपास से बुलाई गई।
विज्ञापन
सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि प्लॉट नम्बर-22/12 साऊथ साईड जीटी रोड इंडस्ट्रियल एरिया वरुणा कैमिकल्स फैक्टरी में आग की सूचना मिली। काला धुआं और कैमिकल के ड्रम फटने से आग बेकाबू हो गई और पड़ोस में गत्ता फैक्टरी प्रेम इंडस्टीज प्लॉट नम्बर-22/13 में भी आग फेल गई।
विज्ञापन
सीएफओ ने बताया कि धुआं ज्यादा होने के कारण आग पर काबू पाने में परेशानी होने की वजह से तीन जेसीबी बुलाकर फैक्टरी की दीवारों को कई जगहों से तुड़वाकर आग पर कई घंटों की कड़ी मशक्कत से काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि गनीमत यह रही की हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन