{"_id":"655274b42499a4e0560a2bf7","slug":"fire-broke-out-in-a-closed-flat-due-to-a-lamp-lit-in-the-temple-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-240940-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मंदिर में जले दीये से बंद फ्लैट में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मंदिर में जले दीये से बंद फ्लैट में लगी आग
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की राजनगर रेजीडेंसी सोसायटी में सोमवार दोपहर चौथी मंजिल पर एक फ्लैट में आग लग गई। उस दौरान फ्लैट बंद था और परिवार के लोग बाहर गए थे। फ्लैट से धुआं निकलते देख सोसायटी निवासियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर दो फायर टेंडरों की मदद से दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर आग पर काबू पा लिया। फ्लैट बंद था ऐसे में नीचे से ही होज पाइप की मदद से आग बुझाई गई। आशंका है कि मंदिर में दीया जला होने के कारण आग लगी है। गनीमत यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।