{"_id":"6726ac6537bbe09f370b9864","slug":"fire-breaks-out-in-two-factories-workers-rescued-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1004-113150-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दो फैक्टरियों में लगी आग, रेस्क्यू कर मजदूर को निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दो फैक्टरियों में लगी आग, रेस्क्यू कर मजदूर को निकाला
विज्ञापन
साहिबाबाद। मोहननगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लास्टिक का दाना, स्पिकर और कूलर बनाने की फैक्टरियों में शनिवार शाम अचानक आग लग गई। अग्निशमन कर्मचारियों ने करीब 150 पानी खर्चकर आग पर काबू पाया। कर्मचारियों ने रेस्क्यू कर एक मजदूर को फैक्टरी से बाहर निकाला। आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया है।
शाम करीब 4 बजे साहिबाबाद के मोहननगर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित हर्षा कंपाउंड की कूल होम एप्लाइसेंस बनाने की फैक्टरी में आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को मिली। सूचना पाकर दमकलकर्मी पानी के टैंकर लेकर मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने पास की दूसरी प्लास्टिक का दाना बनाने की फैक्टरी को भी चपेट में ले लिया। दो फैक्टरियों में आग लगने पर आसपास की और फैक्टरियों को खाली कराया गया। आग इतनी भयंकर थी कि आसमान में धुएं का गुब्बार बन गया। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को सूचना मिली की फैक्टरी के अंदर एक मजदूर फंसा हुआ है। टीम ने रेस्क्यू कर मजदूर को सकुशल बाहर निकाला। दमकल की टीम ने करीब 4 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में कीमती सामान जलकर राख हो गया। आग ने फैक्टरी में खड़े मालवाहक वाहन को भी अपनी चपेट में ले लिया। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि आग पर कंट्रोल पा लिया गया है। 11 पानी के टैंकरों ने करीब 150 चक्कर लगाए हैं। आग लगने के सही कारणों का पता किया जा रहा है। आसपास के लोगों का कहना है कि शार्ट सर्किट के चलते आग लगी है।
-दीवार तोड़कर आग बुझाई-
दोनों फैक्टरियों में लगी आग की लपटें फैक्टरी के मुहाने तक थी, जिसकी वजह से दमकल कर्मी अंदर नहीं जा पा रहे थे। एक फैक्टरी के अंदर खड़ा वाहन आग की चपेट में आ गया था। दूसरे में भी आग लगने वाली थी। तभी मौके पर जेसीबी मशीन को मंगवाया गया। जेसीबी मशीन की मदद से फैक्टरी की दीवार को तोड़कर वाहन को बाहर निकाला गया। कर्मचारियों ने इस दौरान कुछ सामान भी बाहर निकाला।
विज्ञापन
-सड़क पर लगाई बैरिकेडिंग-
आग पर जल्द काबू पाने के लिए पानी के टैंकर नगर निगम मोहन नगर जोनल कार्यालय से भर कर लाए जा रहे थे। इस दौरान मोहन नगर से हिंडन वायुसेना की ओर जाने वाली सड़क पर आवा जाही में दिक्कत हो रही थी। ऐसे में शाम करीब 5:15 पर इस रास्ते पर बैरिकेडिंग लगाकर अन्य वाहनों की आवा जाही पर रोक लगा दिया गया। मोहन नगर चौराहे से इस ओर जाने वाले लोगों को करहेड़ा नागद्वार की ओर भेजा गया। इस दौरान कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बनी लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने इस ट्रैफिक को व्यवस्थित कर लिया। -आग लगने से आग बुझाने तक-
शाम करीब 4:00 बजे पहली फैक्टरी में आग लगी
शाम करीब 4:05 पर दूसरी फैक्टरी आग की चपेट में आई
करीब 4: 10 पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
शाम करीब 4:30 बजे फैक्टरी में फंसे मजदूर को बाहर निकाला।
शाम करीब 5:30 बजे मार्ग पर बैरिकेड लगाकर वाहनों को रोका गया।
करीब 6:00 बजे दीवार तोड़कर वाहन को फैक्टरी से बाहर निकाला।
रात करीब 8:15 बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।
रात करीब 8: 20 पर अग्निशमन विभाग की टीम वापस गई।