फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fire breaks out at a house in Land Craft Society.

Ghaziabad News: लैंड क्राफ्ट सोसाइटी के घर में लगी आग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at a house in Land Craft Society.
गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र स्थित लैंड क्राफ्ट सोसाइटी स्थित एक घर के एसी में आग लगने से अफरा-तरफरी मच गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने तीन फायर टेंडर की मदद से आग पर काबू पाया। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि बुधवार करीब पौने दो बजे लैंड क्राफ्ट सोसाइटी के ब्लॉक जेड स्थित विला नंबर 93 में आग लगने की सूचना मिली। आग में कुछ लोग भी फंसे हुए हैं। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंचे। यह मकान राजेश अग्रवाल का है। हालांकि मकान में कोई व्यक्ति फंसा नहीं मिला। आग एक कमरे के एसी इंडोर से लगी थी। आग लगने के दौरान घर में तीन-चार लोग थे, लेकिन आग लगने के बाद बाहर निकल गए थे। सीएफओ ने बताया कि एसी इंडोर में आग लगी थी। यह प्लास्टिक का था इस कारण पूरे घर में काला व जहरीला धुआं फैल गया था। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed