फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fire breaks out at a factory in Loni; fire brigade brings it under control in 35 minutes

Ghaziabad News: लोनी की फैक्टरी में लगी आग, 35 मिनट में दमकल ने पाया काबू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at a factory in Loni; fire brigade brings it under control in 35 minutes
ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैकटरी में लगी आग। स्रोत वीडियोग्रैब
लोनी। ट्रोनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार सुबह फ्लैक्सिबल प्रिंटिंग और मेटल फैब्रिकेशन का काम करने वाली जावेद फैब्रिकेशन फैक्टरी में दो मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। दमकलकर्मियों ने करीब 35 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। शुरुआती जांच में सामने आया कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है।
विज्ञापन

दमकल विभाग के अनुसार, बुधवार सुबह 9:15 बजे आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही ट्रोनिका सिटी फायर स्टेशन से तीन दमकल गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सौरभ कुमार सिंह ने बताया कि वैशाली फायर स्टेशन से एक वाटर बाउजर और बागपत के खेकड़ा फायर स्टेशन से एक दमकल गाड़ी भी भेजी गई थी, जिन्होंने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

------------
भूतल पर लगी थी आग, आसपास के क्षेत्र में मचा हड़कंप
मौके पर पहुंची दमकल टीम ने देखा कि करीब 300 वर्गमीटर के भूखंड पर बने दो मंजिला भवन के भूतल में आग लगी हुई थी। यहां फ्लैक्सिबल प्रिंटिंग और मेटल फैब्रिकेशन का काम होता है। दमकलकर्मियों ने तत्काल हौज पाइप फैलाकर मोटर फायर इंजन की मदद से पानी की बौछार शुरू की। टीम की तत्परता से आग को फैलने से रोक लिया गया और सुबह करीब 9:50 बजे तक आग पूरी तरह बुझा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं
सीएफओ के मुताबिक, हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है। अग्निशमन एवं बचाव कार्य के दौरान स्थानीय पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed