फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   FIR of theft is not done in the police station... get it done online

Ghaziabad News: थाने में नहीं होती चोरी की एफआईआर...ऑनलाइन कराओ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
FIR of theft is not done in the police station... get it done online
कौशांबी। भोवापुर में शनिवार तड़के एक चोर ने टूर एंड ट्रैवल एजेंसी के संचालक के चौथी मंजिल पर कमरे से सोने की चेन, 11 हजार की नकदी व फोन चोरी कर लिया। आरोप है कि वह कौशांबी थाने में चोरी की तहरीर लेकर गए तो उन्हें एक पुलिसकर्मी ने बोला कि यहां एफआईआर नहीं होती है। पुलिसकर्मी ने उन्हें ऑनलाइन शिकायत करने के लिए कहकर टरका दिया।
विज्ञापन

इटावा के रहने वाले सुधीर अपने भाई दीपक के साथ भोवापुर में किराए पर रहते हैं। उनका कन्हैया ट्रैवल्स एजेंसी के नाम से व्यापार है। उन्होंने बताया कि एक अप्रैल की तड़के दोनों भाई कमरे में सो रहे थे। इस बीच एक चोर बिल्डिंग में आया और पड़ोस की महिला से बोला कि उससे राहुल से मिलना है लेकिन महिला ने उसे ऊपर जाने से मना कर दिया। इसके बाद वह सुबह की सैर करने के लिए चली गईं।
विज्ञापन

चोर इसी बीच उनके कमरे तक पहुंच गया। उसने कमरे से सोने की चेन, 11 हजार रुपये व एक मोबाइल फोन चोरी कर लिया। आठ बजे वह सोकर उठे तो उन्हें तीनों चीज गायब मिलीं तो उन्हें शक हो गया। तुरंत आसपास लोगों से पता किया तो महिला ने चोर के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुधीर का कहना है कि रात में बिजली नहीं होने की वजह से वह गेट खोलकर सो गए थे। उनका कहना है कि रविवार को भी वह मुकदमा दर्ज कराने गए तो पुलिसकर्मियों ने मना कर दिया। वहीं, कौशांबी थाना प्रभारी अंकित तरार का कहना है कि थाने पर कोई शिकायत नहीं आई है। लिखित शिकायत देकर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed