{"_id":"692dff16c9eec5f5140a8a16","slug":"fir-lodged-against-those-giving-fake-information-about-terrorists-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-12819-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: आतंकवादियों की फर्जी सूचना देने वालों पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: आतंकवादियों की फर्जी सूचना देने वालों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र स्थित पंजाबी ढाबे में आतंकवादी होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में 30 नवंबर की रात अफरा-तफरी मच गई। पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद पता चला कि सूचना फर्जी थी। पुलिस ने अफवाह और झूठी सूचना फैलाने वाले मनोज कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
शालीमार गार्डन थाने के दरोगा राजीव कुमार ने बताया कि रविवार रात करीब 9:30 बजे डायल-112 पर मनोज कुमार ने फोन किया। उसने क्षेत्र में संचालित पंजाबी ढाबे के पास कुछ आतंकवादियों के घुसने की सूचना दी। कुछ दिन पहले ही दिल्ली धमाके के बाद इस तरह की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई। बिना देरी किए पुलिस अधिकारी व थाना फोर्स मौके पर पहुंची। यहां काफी देर तक पुलिस पंजाबी ढाबे से लेकर उसके आसपास के इलाके में सर्च अभियान चलाती रही लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने शालीमार गार्डन मेन निवासी मनोज कुमार को तलाश करके बुलाया। तब सामने आया कि मनोज ने फर्जी सूचना दी थी। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।