फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   FIR filed against trainee sub-inspector who took bribe in Ghaziabad

दरोगा का शर्मनाक कांड: उधारी के 15 हजार दिलाने के एवज में पीड़ित से मांगे 20 हजार...अब सिर पकड़कर रो रहा जगपाल

Mon, 19 Aug 2024 02:19 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 19 Aug 2024 02:19 PM IST
सार

गाजियाबाद के लोनी के संगम विहार पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उधारी के 15 हजार रुपये दिलाने के एवज में पीड़ित से 20 हजार रुपये की मांग की। सोशल मीडिया पर प्रशिक्षु दरोगा का वीडियो वायरल हुआ है। प्रशिक्षु दरोगा पर गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाने में रविवार को भ्रष्टाचार अधिनियम का मुकदमा दर्ज हुआ है। 

विज्ञापन
FIR filed against trainee sub-inspector who took bribe in Ghaziabad
trainee sub-inspector - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीड़ित से उधारी के 15 हजार रुपये दिलाने की एवज में पांच हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोपी प्रशिक्षु दरोगा जगपाल सिंह पर गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाने में रविवार को भ्रष्टाचार अधिनियम का मुकदमा दर्ज हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में प्रशिक्षु दरोगा ने पांच हजार रुपये लेने की बात कबूल की थी। चौकी प्रभारी ने वीडियो के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि प्रशिक्षु दरोगा जगपाल सिंह के खिलाफ रिश्वत लेने का मामला सामने आया था। इस मामले में संगम विहार पुलिस चौकी प्रभारी आरिफ अली ने थाने पर शिकायत दी है, जिसमें उन्होंने प्रशिक्षु दरोगा जगपाल सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का हवाला दिया। 
विज्ञापन


वीडियो में जगपाल सिंह एक व्यक्ति को किसी मुकदमे से बचाने के एवज में रुपये के लेनदेन की बात कह रहे हैं। इतना ही नहीं, प्रशिक्षु दरोगा व्यक्ति को अपशब्द के बाद पांच हजार रुपये लेने व बाकी सात हजार रुपये बाद में लेने की बात कहता नजर आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट होता है कि जगपाल सिंह द्वारा वीडियो में पैसे मांग रहा है। वीडियो से पुलिस की छवि धूमिल हुई है। प्रशिक्षु दरोगा पर धारा-7 भ्रष्टाचार अधिनियम, 13 और 352 में रिपोर्ट दर्ज हुई है। वीडियो वायरल के बाद अधिकारियों ने जगपाल सिंह को निलंबित कर दिया था। उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू हो गई है।

यह था मामला
संगम विहार चौकी क्षेत्र के आकाश ने बताया कि उन्होंने विशाल को 15 हजार रुपये उधार दिए थे। सात हजार रुपये ऑनलाइन और आठ हजार रुपये नकद दिए थे। तय समय पर पैसे नहीं मिलने पर पीड़ित मांग कर रहा था लेकिन विशाल रुपये नहीं देने के लिए टाल रहा था। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। आकाश की मां मंजू ने पुलिस कमिश्नर ऑफिस में शिकायत दी थी।

आकाश के मुताबिक, उनके पास संगम विहार पुलिस चौकी से प्रशिक्षु दरोगा जगपाल सिंह का फोन आया था। उन्हें अगले दिन चौकी बुलाकर कहा गया कि 20 हजार रुपये लगेंगे, तुम्हारा मामला खत्म हो जाएगा। उन्होंने पीड़ित को प्रताड़ित किया।

आरोप है कि पांच हजार रुपये उनसे पहले लिए, बाकी रुपये के लिए पीड़ित के साथ मारपीट की। उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित से 5 हजार रुपये लेकर पुलिसकर्मी उनके घर पर पहुंचे और परिजनों को धमकी गए है कि तुम्हारे बेटे को जेल भेज देंगे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया।
 

पांच हजार रुपये मिल गए, अब सात हजार भी हम रखेंगे
प्रशिक्षु दरोगा जगपाल सिंह वीडियो में साफ दिख रहा है। वह पीड़ित को धमकाता नजर आ रहा है। वीडियो में उसने पांच हजार रुपये लेने की बात भी कबूल की। पीड़ित ने ऑनलाइन सात हजार रुपये दिलाने के लिए कहा तो जगपाल ने कहा कि वह सात हजार रुपये भी नहीं मिलेंगे। वो रुपये पुलिस पर रहेंगे। इस पर पीड़ित आकाश ने कहा कि सर 15 हजार रुपये भी गए, 10 हजार रुपये भी गए।

 

फौज में नौकरी के बाद दरोगा बना था
पुलिस ने बताया कि प्रशिक्षु दरोगा फौज में नौकरी करता था। वीआरएस पूरा करने के बाद एक्स आर्मी कोटा से वह सब इंस्पेक्टर बना था। इसके लिए परीक्षा भी दी थी। मार्च माह में पहली पोस्टिंग लोनी बॉर्डर थाना में मिली। करीब एक माह पूर्व वह संगम विहार पुलिस चौकी पर तैनात हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed