फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   fir against yeti narasimhanand objectionable remarks on mahatma gandhi

यति नरसिंहानंद के खिलाफ FIR: महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, ट्विटर पर वायरल हुआ वीडियो

Fri, 15 Jul 2022 11:35 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 15 Jul 2022 11:35 PM IST
सार

इस वीडियो में महंत ने राष्ट्रपिता के लिए बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। टिप्पणी के जरिए उन्हें हिंदू विरोधी साबित करने की कोशिश की है। यह भी कहा है कि महात्मा गांधी के कारण ही संत और महात्मा आज जेल जा रहे हैं। 

विज्ञापन
fir against yeti narasimhanand objectionable remarks on mahatma gandhi
यति नरसिंहानंद सरस्वती - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अपने भड़काऊ और विवादित बयानों के कारण अक्सर चर्चा में रहने वाले डासना के देवी मंदिर के महंत और जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद ने इस बार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इसका वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है। वीडियो के आधार पर डासना थाने की पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


इस वीडियो में महंत ने राष्ट्रपिता के लिए बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। टिप्पणी के जरिए उन्हें हिंदू विरोधी साबित करने की कोशिश की है। यह भी कहा है कि महात्मा गांधी के कारण ही संत और महात्मा आज जेल जा रहे हैं। 
विज्ञापन


एसपी देहात डॉ. ईरज रजा ने बताया कि वीडियो के वायरल होने की जानकारी मिलने पर जांच कराई गई। इसमें साफ हो गया कि वीडियो यति नरसिंहानंद का ही है। इसके बाद केस दर्ज कराया है। तहरीर दरोगा राम सेवक ने दी। वीडियो 13 जुलाई की रात को ट्वीट किया गया। पुलिस ने इस केस में झूठ बोलकर दो समुदायों के बीच नफरत फैलाने की धारा लगाई है। एसपी देहात का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed