{"_id":"679a791b37d0987fd60cd246","slug":"fine-of-ten-thousand-rupees-on-the-culprit-arrested-with-sleeping-pills-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-563209-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नींद की गोलियों के साथ गिरफ्तार दोषी पर दस हजार का अर्थदंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नींद की गोलियों के साथ गिरफ्तार दोषी पर दस हजार का अर्थदंड
विज्ञापन
गाजियाबाद। सवा साल पहले नींद की 225 गोलियों के साथ गिरफ्तार हरीश को अदालत ने नशे की गोलियां रखने का दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को एक वर्ष कारावास की सजा सुनाई है। अदालत के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार ने दोषी पर दस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। हरीश ने अपना जुर्म अदालत में स्वीकार कर लिया था।
पटेल नगर चौकी क्षेत्र के उपनिरीक्षक अमित सोनी ने पांच दिसंबर 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया था कि शाम के समय यूफोरिया शोरूम के पास चेकिंग कर रहे थे। कुछ देर बाद पटेल मार्ग से यूफोरिया शोरूम की तरफ रांग साइड से दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। पुलिस को देखकर शक पकाकर तेज कदमों से पीछे मुड़कर भागने का प्रयास करने लगे। शक होने पर पुलिस ने आवश्यक बल का प्रयोग कर दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया। पीछे मुड़कर वापस जाने का कारण पूछने पर दोनों व्यक्तियों ने बताया की उनके पास नशे के लिए प्रयोग करने वाली एल्प्राजोलम की गोलियां हैं। इस कारण से पुलिस को देखकर भाग रहे थे। पूछताछ में पहले व्यक्ति हरीश से 15 पत्ते अल्प्राजोलम बरामद हुआ था। दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम राजा बताया। उसके पास से एल्प्राजोलम की 30 पत्तों में 450 गोलियां बरामद हुईं।