फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Financed mobile phones worth Rs 20 lakh on fake documents

Ghaziabad News: फर्जी दस्तावेज पर फाइनेंस करा लिए 20 लाख के मोबाइल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Financed mobile phones worth Rs 20 lakh on fake documents
गाजियाबाद। जीरो फीसदी फाइनेंस पर उपकरण खरीदने की योजना का शातिरों ने गलत इस्तेमाल कर एक दुकानदार के साथ करीब 20 लाख की धोखाधड़ी कर ली। सिहानी गेट क्षेत्र के गांधीनगर में मोबाइल विक्रेरा सौरभ महेंद्रू की दुकान से शातिर ने करीब 20 लाख की कीमत के मोबाइल, स्मार्ट वॉच समेत अन्य उपकरण फर्जी दस्तावेज लगाकर फाइनेंस करा लिए। किस्त जमा नहीं होने पर इसका पता चला। मामले में सौरभ ने मोहम्मद राजा और अन्य के खिलाफ सिहानी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


सौरभ ने बताया कि मोहम्मद राजा उनकी दुकान पर आया। कई बार आने के बाद उसने दुकान पर काम करने वाले लड़कों से जान पहचान कर ली। उसके बाद वह अपने साथ लोगों को ग्राहक बनाकर लाने लगा। उन्हें दस्तावेजों के आधार पर किस्तों पर मोबाइल व अन्य सामान दिलाने लगा। आरोप है कि दो महीने में उसने करीब 29 बार फाइनेंस पर लोगों को खरीदारी कराई। उन सामानों की जब किस्त जमा नहीं हुई तो फाइनेंस की फाइल में लगाए गए दस्तावेजों में दिए गए पतों की जानकारी निकलवाई तो वे फर्जी निकले। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। अन्य लोगों के साथ भी धोखाधड़ी होने का अंदेशा है।
विज्ञापन




कंपनी ने बंद कर दी फाइनेंस सुविधा

सौरभ ने बताया कि मोहम्मद राजा ने जो फाइनेंस कराए उनकी किस्त जमा नहीं की गई। ऐसे में कंपनी ने उनके पास फाइनेंस की सुविधा बंद कर दी। ऐसे में उन्हें परेशानी हो रही है। वहीं, उन्होंने बताया कि उनकी दुकान पर प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के तीन कर्मचारी रहते हैं। वही दस्तावेजों की जांच कर फाइनेंस करते हैं। इस मामले में वह लोगों की केवाईसी तक करवाते थे। इसके बाद भी यह लोन कैसे पास हुए। इसकी जानकारी पुलिस कर रही है। फाइनेंस कंपनी ने दो कर्मचारियों को हटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed