{"_id":"573dd1034f1c1b9857ac7342","slug":"film-city-with-the-idea-creating-night-safari","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म सिटी के साथ नाइट सफारी बनाने का सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म सिटी के साथ नाइट सफारी बनाने का सुझाव
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 20 May 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट सिटी की कवायद के साथ ही लोगों ने नगर निगम अधिकारियों और मेयर को अपने-अपने सुझाव देने शुरू कर दिए हैं। युवा विकास प्रयास समिति ने स्मार्ट सिटी के लिए मेयर अशु वर्मा को आठ बिंदुओं पर सुझाव दिए हैं। समिति के संस्थापक अध्यक्ष सुरेंद्र उर्फ सिकंदर यादव ने मेयर से अपील की है कि उनकी संस्था द्वारा सुझाए गए सभी आठ प्रस्ताव जन उपयोगी हो सकते हैं।
विज्ञापन
युवा विकास प्रयास समिति ने मेयर को जो सुझाव दिए हैं उनमें नोएडा और हैदराबाद की तर्ज पर हिंडन किनारे फिल्म सिटी बनाने, नील गाय नाइट सफारी बनाने, शुद्ध वायु के लिए वायु प्यूरी फायर मशीनें लगाने, अंबेडकर रोड का सौंदर्यीकरण, कालोनियों और वार्डों में मानचित्र लगवाने, शहर के प्रमुख चौराहों पर हॉर्न को प्रतिबंधित करने, ट्रैफिक सिस्टम को स्मार्ट बनाने के साथ ही नगर निगम के अविकसित पार्कों में ओपन थियेटर बनवाना शामिल है।
विज्ञापन
मेयर अशु वर्मा का कहना है कि स्मार्ट सिटी को लेकर उनके पास बड़ी संख्या में सुझाव आ रहे हैं। ज्यादातर सुझाव ऑनलाइन प्राप्त हो रहे हैं। इन सभी सुझावों को अभी सहेजकर रखा जा रहा है। बाद में इन सभी सुझावों पर कमेटी के साथ मिलकर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
वेबसाइट पर एक घंटे चलेगा लाइव टॉक शो
गाजियाबाद। स्मार्ट सिटी को लेकर नगर निगम और कंसलटेंट फर्म शुक्रवार को एक टॉक शो का आयोजन करने जा रहे हैं। इसके लिए नगर निगम सभागार में शहर के संभ्रांत नागरिकों के साथ एक टेबल टॉक रखी गई है। इसमें सभी लोग स्मार्ट सिटी को लेकर ने केवल अपनी जिज्ञासा शांत कर सकेंगे, बल्कि इसमें सवाल जवाब भी कर सकेंगे।
मेयर अशु वर्मा ने बताया कि दोपहर 3 बजे से करीब एक घंटे तक चलने वाली इस टेबल टॉक का कंसलटेंट फर्म mygov.in पर लाइव प्रसारण करेगी। इंटरनेट के माध्यम से कोई भी व्यक्ति वेबसाइट पर जाकर इस लाइव टॉक शो को देख सकता है।