{"_id":"57e9587e4f1c1b653b573bd4","slug":"filed-a-petition-against-encroachment-councilor","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण के खिलाफ पार्षद ने दाखिल की याचिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण के खिलाफ पार्षद ने दाखिल की याचिका
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Mon, 26 Sep 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण
- फोटो : अतिक्रमण
अतिक्रमण से परेशान होकर कविनगर की पार्षद मोनिका मित्तल ने अब हाईकोर्ट की शरण ली है। कविनगर क्षेत्र में चाइनीज फूड की वैन और ठेलों की शिकायत के बावजूद नगर निगम की ओर से कार्रवाई न होने पर उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। अब इस मामले में 5 अक्तूबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
पार्षद मोनिका मित्तल का कहना है कि कविनगर सी-ब्लाक में सड़कों के दोनों ओर अतिक्रमण है। अवैध ठेलों और फूड वैन की वजह से यहां शाम को शराब पीने वालों का जमावड़ा लग जाता है। केडीबी स्कूल के ठीक सामने चाइनीज फूड वैन लगने से यहां दिन भर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है।
विज्ञापन
इसकी वजह से स्कूल में आने वाली छात्राओं और महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसकी शिकायत नगर निगम के अधिकारियों से कई बार की, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया। अब मजबूरी में न्यायालय में याचिका दाखिल करनी पड़ी।
विज्ञापन
उधर, नगर निगम के जोनल अधिकारी व उप नगर आयुक्त एसके तिवारी का कहना है कि चाइनीज फूड वैन समेत अवैध ठेलों को हटा दिया गया है। अतिक्रमण के खिलाफ समय-समय पर कार्रवाई की जा रही है।