फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fighting between two parties in electoral rivalry, six injured

Ghaziabad News: चुनावी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, छह घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Fighting between two parties in electoral rivalry, six injured
लोनी। बार्डर थाना क्षेत्र के बेहटा हाजीपुर इलाके में निकाय चुनाव लड़ने वाले दो पक्षों में चुनावी रंजिश के चलते मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्षों के 6 लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

निकाय चुनाव में बेहटा हाजीपुर इलाके से चुनाव लड़ रहे दो अलग-अलग सभासद प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने वाले वरुण धामा ने बताया कि वह और उनके दो भाई बाइक औ स्कूटी से घर की तरफ आ रहे थे। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों को इसकी जानकारी लगी। वह रास्ते में घात लगाए बैठ गए। चुनाव की रंजिश के चलते इन लोगों ने लाठी डंडे, फरसा, ईट पत्थर से हमला कर दिया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपियों ने फायरिंग भी की। आरोपी मौके से उनके वाहन और दो फोन लेकर फरार हो गए। एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने नितेश कुमार उर्फ मोनू, सुमित धामा, सुनील, विक्रांत धामा, अभिमन्यु, कपिल धामा, नीरज धामा, सचिन धामा, विश्वजीत धामा, विशाल, बलवंत धामा, सरेंद्र धामा, राजबीर और कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मामले में सचिन और सुनील को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed