{"_id":"68acc61ed3b7a639ac029577","slug":"fight-over-money-transaction-case-filed-shahibabad-news-c-198-1-gbd1023-9102-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: रुपयों के लेनदेन में मारपीट, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: रुपयों के लेनदेन में मारपीट, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन के डीएलएफ निवासी तेजवीर सिंह ने क्षेत्र के ही रहने वाले राजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उन्होंने जनवरी 2025 में जो प्लॉट राजेंद्र नाम के व्यक्ति से करीब 20 लाख रुपये में खरीदा था। उस सौदे में राजेश ने उन पर पांच लाख रुपये सस्ते में प्लॉट खरीदने का आरोप लगाया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तब 23 अगस्त को आरोपी ने मारपीट की। पुलिस ने 24 अगस्त को मुकदमा दर्ज किया
दर्ज मुकदमे में तेजवीर ने बताया कि उन्होंने राजेंद्र व शमा देवी से उनका प्लॉट खरीदा था। इसके बाद उन्होंने प्लॉट पर काम कराना शुरू किया। आरोप है कि तभी वहीं राजेंद्र का भतीजा राजेश पहुंचा और परिवार से गाली-गलौज शुरू कर दी। उसका कहना था कि प्लॉट पांच लाख रुपये सस्ते में खरीदा गया है। जबकि उसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये होनी चाहिए थी। यहां तक कि आरोपी ने मारने की धमकी तक दे डाली। बताया कि 23 अगस्त की सुबह टहल कर घर लौट रहे थे। रास्ते में भारत माता चौक के पास आरोपी ने उन्हें रोक लिया और उनसे मारपीट कर डाली। उन्होंने 24 अगस्त को मामले की शिकायत पुलिस से की। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि विवाद संपत्ति और उसके लेनदेन से जुड़ा है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।