फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fight between mother-in-law and daughter-in-law in the court premises

Ghaziabad News: कचहरी परिसर में सास-बहू में मारपीट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Fight between mother-in-law and daughter-in-law in the court premises
गाजियाबाद। परिवार न्यायालय में तलाक के मुकदमे की पैरवी के लिए सास-बहु में मारपीट हो गई। परिसर में मौजूद लोगों ने किसी तरह से बीच बचाव किया। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस को देख दोनों पक्ष कचहरी परिसर से खिसक लिए। बाद में पति ने अपने वकील के साथ पुलिस चौकी पहुंचकर पत्नी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला के मोबाइल फोन पर संपर्क किया लेकिन महिला ने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन

अंकुर विहार निवासी महिला का ससुराल पक्ष के लोगों से विवाद चल रहा है। सोमवार को कचहरी परिसर में वह तारीख पर आई थी। महिला का पति भी अपनी मां के साथ मुकदमे की पैरवी के लिए आया था। इसी दौरान महिला और उसकी सास के बीच कहा सुनी होने के साथ ही दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इससे वहां भीड़ जमा हो गई। लोगों ने किसी तरह से दोनों पक्षों में बीच-बचाव कराया। किसी ने मामले की सूचना कचहरी परिसर स्थित पुलिस चौकी पर दे दी। इससे मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस देख दोनों पक्ष कचहरी परिसर से निकल लिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed