{"_id":"6afa7f0bd99ad49c320885dc","slug":"festival-of-chhath-concluded-with-the-offering-of-arghya-to-the-rising-sun-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, गंगनहर घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, गंगनहर घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब
Mon, 16 Nov 2026 09:27 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादनगर (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादनगर (गाजियाबाद)
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 16 Nov 2026 09:27 AM IST
सार
श्रद्धालु सुबह होने से पहले ही पूजा सामग्री लेकर घाट पर पहुंचने शुरू हो गए थे। व्रती महिलाओं ने पारंपरिक सूप में फल, ठेकुआ और अन्य प्रसाद सजाकर जल में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। चार दिनों तक चले इस पर्व में नहाय-खाय, खरना, डूबते सूर्य को अर्घ्य और उगते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा निभाई गई।
विज्ञापन
उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ श्रद्धा और उल्लास के बीच संपन्न हो गया। अंतिम दिन तड़के से ही गंगनहर घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूर्वांचल समाज के हजारों श्रद्धालुओं ने छठी मैया की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
सोमवार को श्रद्धालु सुबह होने से पहले ही पूजा सामग्री लेकर घाट पर पहुंचने शुरू हो गए थे। व्रती महिलाओं ने पारंपरिक सूप में फल, ठेकुआ और अन्य प्रसाद सजाकर जल में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके साथ ही 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण कर चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन किया। छठ पूजा के दौरान गंगनहर घाट पर भक्तिमय माहौल बना रहा।
विज्ञापन
घाटों पर छठी मैया के पारंपरिक गीत गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर संतान की लंबी आयु, परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। महापर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से घाट पर सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
चार दिनों तक चले इस पर्व में नहाय-खाय, खरना, डूबते सूर्य को अर्घ्य और उगते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा निभाई गई। छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।
डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज और थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मौर्य ने गंगनहर घाट पर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर पीएसी के गोताखोरों को तैनात किया गया था। साथ ही पुलिसकर्मी नाव के जरिए लगातार नहर में गश्त कर निगरानी करते रहे, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस अधिकारियों ने घाट पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सुरक्षा इंतजामों पर विशेष नजर रखी।
