{"_id":"56f6a8404f1c1b1e1ff14e6e","slug":"feroz-nagla-village-inspection-aakankhsa-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकांक्षा समिति ने नंगला फिरोज गांव का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकांक्षा समिति ने नंगला फिरोज गांव का किया निरीक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 27 Mar 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आकांक्षा समिति की कोषाध्यक्ष ने अपने गोद लिए गांव नंगला फिरोज मोहनपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने महिलाओं और बच्चों के बीच जरूरी सामान भी वितरित किए।
विज्ञापन
समिति की कोषाध्यक्ष पिंकी मंगल ने बताया कि अपने गोद लिए गांव को कुपोषण मुक्त और साक्षर बनाने के लिए वे निरंतर मुहिम चलाएंगी। इसके लिए वे आकांक्षा समिति के अलावा विभावरी हाउस वाइफ एसोसिएशन की ओर से भी गांव के विकास के लिए कार्य करेंगी।
विज्ञापन
इसी श्रृंखला में उन्होंने अपने गोद लिए गांव में शनिवार को विभावरी हाउस वाइफ एसोसिएशन की ओर से वहां की महिलाओं, बच्चों व पुरुषों के बीच कपड़े और अन्य सामान वितरित किया।
विज्ञापन
इसके साथ ही स्कूल जाने वाले बच्चों को खिलौने और स्टेशनरी का सामान और गर्भवती महिलाओं को चीनी, ब्रेड, मिठाई आदि वितरित किए। इस दौरान शिखा गर्ग, चारु जैन, सोनल अरोड़ा, अनीता गुप्ता, रीना लाहोटी, बबीता गुटगुटिया, संगीता गोयल, ज्योति गर्ग आदि मौजूद रहीं।