फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Father's friend was raping a 14-year-old girl for two years

Ghaziabad News: पिता का दोस्त 14 साल की किशोरी से दो साल से कर रहा था दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Father's friend was raping a 14-year-old girl for two years
गाजियाबाद। मधुबन-बापूधाम थाना क्षेत्र में पिता के दोस्त ने ही 14 साल की किशोरी को दो साल तक हवस का शिकार बनाया। आरोपी ने शिकायत करने पर किशोरी को उसके पिता की हत्या करने की धमकी देकर डरा रखा था। शनिवार को मामा के घर गई किशोरी को आरोपी ने फोन पर धमकाया तो उसके मामा ने फोन लेकर उसकी सारी बातें सुन लीं। परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में की तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि दुष्कर्म का आरोपी दीपक (31) निवासी महरौली और किशोरी के पिता वेवसिटी क्षेत्र में मजदूरी करते हैं। वह रोजाना साथ आते-जाते हैं। एक साथ काम करने के कारण आरोपी दीपक का उनके घर आना-जाना हो गया। करीब दो साल पहले उसने किशोरी से जबरन दुष्कर्म किया। उसने किशोरी को धमकी दी कि अगर उसने इसके बारे में किसी को बताया तो वह उसके पिता की हत्या कर देगा। उसका पिता रोजाना उसके साथ जाता है। इससे डरी किशोरी ने परिजनों से शिकायत नहीं की और यौन शोषण को झेलती रही। शनिवार को किशोरी अपने मामा के घर गई थी। इसी दौरान आरोपी ने फोन कर उसे धमकाना शुरू कर दिया। किशोरी को तनाव में देख उसके मामा ने फोन ले लिया और आरोपी की सारी बातें सुन लीं। इसके बाद घटना का खुलासा हुआ। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


जिस पर पिता को था भरोसा, उसी ने की घिनौनी वारदात
पुलिस को पूछताछ में किशोरी के पिता ने बताया कि वह दीपक पर बहुत भरोसा करते थे। परिवार के हर सुख-दुख में उसे शामिल करते थे, लेकिन यह नहीं पता था कि उसी भरोसे को तोड़कर दोस्त उसकी बेटी के साथ ऐसी घिनौनी हरकत कर देगा। किशोरी और उसके परिजन उसकी करतूत से आहत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed