फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Father raped 14 year old daughter, she became seven months pregnant

Ghaziabad News: 14 साल की बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म, सात महीने की हुई गर्भवती

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Father raped 14 year old daughter, she became seven months pregnant
गाजियाबाद। सिहानी गेट क्षेत्र में 14 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर मां ने अस्पताल में भर्ती कराया तो उसके सात माह के गर्भवती होने का पता चला। शुरुआत में किशोरी ने गोलमोल जवाब देकर दूसरे युवक पर गलत काम करने का आरोप लगाया। पुलिस को मामला संदिग्ध लगा तो काउंसलिंग के बाद पता चला कि उसके साथ पिता ने दुष्कर्म किया है। मामले में किशोरी की मां ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी शिकायत में किशोरी की मां ने बताया कि कई महीनों से उनकी बेटी की तबीयत खराब हो रही थी। शुरुआत में वह दवाई लेकर उसे देती रही लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ तो एक दिन वह उसे अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने उसे दवाई लिख दी। इसके बाद भी उसे आराम नहीं हुआ।
विज्ञापन

19 जुलाई को भी ब्लड टेस्ट के बाद कोई विशेष बात सामने नहीं आई। इसके बाद चिकित्सकों ने अल्ट्रासाउंड के लिए लिख दिया। अस्पताल में अधिक भीड़ होने के कारण उन्हें 23 जुलाई की तारीख दे दी गई। 23 जुलाई को अस्पताल गईं तो वहां स्टाफ की छुट्टी होने कारण अल्ट्रासाउंड नहीं हो सका। अगले दिन 24 जुलाई को जब अल्ट्रासाउंड हुआ तो उन्हें बेटी के सात माह के गर्भवती होने का पता चला। परेशान होकर वह घर चली गईं। जोर देने पर बेटी ने दूसरे युवक पर पार्क में गलत काम करने का आरोप लगाया। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि 24 जुलाई को मामले की जानकारी मिली। काउंसलिंग की गई तो पता चला कि उसके साथ उसके पिता ने गलत काम किया था। उसके पिता ऑटो चालक है। यह मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। मामले में किशोरी के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed