फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   father of five contracted second marriage by claiming to be unmarried and FIR registered In Mussoorie

पांच बच्चों के बाप ने की दूसरी शादी: खुद को अविवाहित बताता रहा आकिल, बीवी को मारने की कोशिश; FIR दर्ज

Thu, 23 Jul 2026 08:35 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद) Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 23 Jul 2026 08:35 PM IST
सार

गाजियाबाद के मसूरी में एक विवाहित युवक पर अविवाहित बताकर दूसरी शादी करने, धोखाधड़ी और जानलेवा हमले का आरोप लगा है। पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन
father of five contracted second marriage by claiming to be unmarried and FIR registered In Mussoorie
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के मसूरी में एक विवाहित युवक पर अविवाहित बताकर दूसरी शादी करने, धोखाधड़ी और जानलेवा हमले का आरोप लगा है। पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन


मसूरी क्षेत्र की रुकय्या ने पुलिस आयुक्त को शिकायत दी है। उनका आरोप है कि गाजियाबाद निवासी आकिल ने खुद को अविवाहित बताकर उनसे निकाह किया, जबकि वह पहले से शादीशुदा और पांच बच्चों का पिता है। आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से पीड़िता और उसके परिवार को झांसे में लेकर लगभग छह तोले सोने के गहने हड़प लिए। 
विज्ञापन


बीते 25 मई को आरोपी आकिल ने पीड़िता के साथ गंभीर मारपीट की और उसका गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया, जिसे मकान मालिक ने बचाया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि इस आपराधिक साजिश में आकिल की पत्नी शाजिया सहित अन्य सहयोगी भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने 20 जुलाई को स्मरण पत्र देकर पुलिस आयुक्त से कार्रवाई की मांग की थी। सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर आकिल, शाजिया, नाजिश व अजीम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed