{"_id":"69d569c7d66a2c86220072fe","slug":"father-and-son-riding-a-bike-injured-after-being-hit-by-a-car-fir-lodged-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-109113-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कार की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कार की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी मार्ग स्थित डीजे डेंटल कॉलेज के समीप सोमवार शाम एक बेकाबू कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने हादसे की प्राथमिकी दर्ज की है। नगर के गांव खंजरपुर निवासी बब्बर सैन अपने पुत्र अवनीश के साथ सोमवार शाम बाइक से कस्बा पतला जा रहे थे। जैसे ही वह मोदीनगर-निवाड़ी मार्ग स्थित डीजे डेंटल कॉलेज के समीप पहुंचे हादसा हो गया। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और बब्बर सैन व अवनीश घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार समेत फरार हो गया। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।