फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Father and son die after horse carriage overturns

Ghaziabad News: घोड़ा बुग्गी पलटने से पिता-पुत्र की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Father and son die after horse carriage overturns
साहिबाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र के निस्तौली गांव के जंगल में बुधवार को मिट्टी लदा घोड़ा-बुग्गी पलटने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। रास्ते में घोड़े के सामने नीलगाय का झुंड आने से हादसा हुआ। पिता-पुत्र बर्तन बनाने के लिए मिट्टी लेकर जा रहे थे। परिजनों ने कार्रवाई से इनकार कर शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
विज्ञापन


निस्तौली गांव में दिनेश प्रजापति (42) परिवार के साथ रहते थे। वह मिट्टी के बर्तन बनाते थे। परिवार में पत्नी सरोज, दो बेटे प्रियांशु (18) गोलू समेत अन्य सदस्य हैं। प्रियांशु दिल्ली में 8वीं कक्षा में पढ़ता था। परिजनों ने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे दिनेश मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए जंगल में मिट्टी लेने गया था। पिता का हाथ बंटाने के लिए बड़ा बेटा प्रियांशु भी साथ चला गया। करीब पांच बजे वह मिट्टी लेकर घोड़ा बुग्गी से आ रहे थे।
विज्ञापन

रास्ते में घोड़े के सामने अचानक नीलगाय का झुंड आ गया। नीलगाय को देखकर बुग्गी का घोड़ा इधर-उधर भागने लगा और बुग्गी पलट गई। प्रिंयाशु बुग्गी के पहिये के नीचे आ गया और दिनेश के ऊपर मिट्टी गिर गई। तभी पीछे से आ रहे गांव के व्यक्ति ने देखा और दिनेश के परिजनों और ग्रामीणों को फोन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनन-फानन में परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने मिट्टी हटाई और पिता-पुत्र को बाहर निकाला। दोनों बेसुध अवस्था में थे। परिजन दोनों को पास के अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन, डॉक्टरों ने दोनों मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी ली। परिजनों ने जानकारी दी लेकिन, कानूनी कार्रवाई से कराने से इनकार कर दिया। परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया। एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी ने बताया कि मामले में कोई शिकायत नहीं आई है। परिजनों ने हादसा मानते हुए कोई कार्रवाई नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed