फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Father and son beaten after intruders barged into their home; condition critical.

Ghaziabad News: घर में घुसकर पिता-पुत्र को पीटा, हालत गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Father and son beaten after intruders barged into their home; condition critical.
इंदिरापुरम। कनावनी गांव की गली नंबर दो निवासी मांगेराम ने अपने पड़ोसी कार्तिक उर्फ बंटी, सोनू और विशाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित ने घर में घुसकर बेटे को पीटने का आरोप लगाया है। पीड़ित के बेटे भूषण की हालत गंभीर बताई जा रही है। जीटीबी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


दर्ज मामले में मांगेराम ने बताया कि 28 जून की दोपहर पड़ोसी कार्तिक उर्फ बंटी अपने दो साथी सोनू और विशाल के उनके घर में घुस गया। जब बेटे भूषण ने इसका विरोध किया तब आरोपियों ने लाठी-डंडे से उस पर हमला कर दिया और बुरी तरह पीटा। जब वह पहुंचे और बेटे को बचाने का प्रयास किया तब आरोपियों ने उन्हें भी पीटा। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग वहां पहुंच गए। आरोप है कि तीनों बेटे को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। वह घायल बेटे को पहले एमएमजी अस्पताल ले गए लेकिन गंभीर हालत के चलते उसे जीटीबी रेफर कर दिया गया। यहां उसका इलाज चल रहा है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक की जांच में दोनों पक्षों के बीच पूर्व में विवाद व झगड़े की बात सामने आई है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed