फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Farrukhnagar businessman used to provide explosive material to Shariq

Ghaziabad News: शारिक को विस्फोट पदार्थ उपलब्ध कराता था फर्रूखनगर का कारोबारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Farrukhnagar businessman used to provide explosive material to Shariq
लोनी। रूपनगर कॉलोनी में जिस अवैध फैक्टरी में पटाखा और आतिशबाजी का सामान बनाया जा रहा था, उसका ऑर्डर फर्रूखनगर के कारोबारी विकास गोयल ने दिया था। विकास के ऑर्डर पर शारिक फैक्टरी में पटाखा और आतिशबाजी बनवा रहा था। पुलिस ने शारिक और विकास गोयल को गिरफ्तार किया है। इनसे भारी मात्रा विस्फोटक पदार्थ बरामद किया है।
विज्ञापन


एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि रूपनगर कॉलोनी में हुई घटना के बाद पुलिस ने फैक्टरी के ठेकेदार शारिक को गिरफ्तार किया हैं। शारिक से पुलिस को पूछताछ में यह पता चला है कि जनवरी 2023 में शारिक ने रहीस का मकान 6 हजार रुपये माह स्मोक गन बनाने के लिए किराये पर लिया था। होली का त्योहार नजदीक होने के कारण इस मकान में रंग निर्माण का कार्य किया गया। फैक्टरी में शाहिस्ता, मेहविश, नूरी, गीता निवासी रूप नगर शारिक के साथ रंग बनाने का काम करती थी। मार्च माह के बाद रंग की बिक्री कम हो जाने के कारण अगस्त में शारिक ने दीपावली का त्योहार नजदीक होने के कारण मकान में अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम शुरू किया। शाहिस्ता, नूरी, गीता व मेहविश भी पटाखे बनाना जानती थी। यह पटाखा केंडल अनार के नाम से जाना जाता है। जिसके निर्माण में मैग्नीशियम, टाइटेनियम, प्लास्टर ऑफ पेरिस, कॉटन और फ्यूज की जरूरत होती हैं। यह सभी सामान विकास गोयल निवासी फर्रूखनगर लोनी द्वारा शारिक को दिया जाता हैं। विकास गोयल व्यापार के नाम पर बर्तन की दुकान करता है। अवैध रूप से बिना किसी लाइसेंस के केंडल अनार, पटाखा बनाने के लिए मैग्नीशियम, टाइटेनियम, प्लास्टर ऑफ पेरिस, कॉटन और फ्यूज आदि शारिक को देता था। शारिक की निशानदेही पर विकास गोयल की बर्तन की दुकान से अवैध रूप से कैंडल अनार आदि पटाखे बनाने की सामग्री बरामद हुई हैं। विकास गोयल को गिरफ्तार किया गया। शनिवार को रूपनगर में पटाखों के कारण हुई घटना की सामग्री विकास गोयल द्वारा ही शारिक को दी गई थी। पुलिस ने शारिक की निशानदेही से इमरान के घर से 25 पेटी कैंडल अनार बरामद की। विकास गोयल द्वारा अवैध रूप से पटाखा बनाने की सामग्री अन्य किन लोगों को सप्लाई की जाती हैं। इस मामले में जानकारी की जा रही हैं।
विज्ञापन


यह बरामद हुआ

पुलिस ने शारिक की निशानदेही से करीब साढ़े 14 किलो मोटी टाइटेनियम पाउडर(टीआई), 19 किलो बारीक टाइटेनियम पाउडर(टीआई), 28.160 किलो मैग्नीशियम पाउडर, 16 कोली नाइट्स पाउडर(काटन पाउडर), साढ़े 12 नग फ्यूज और 25 पेटी कैंडल अनार बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed