फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Farmers took out a march wearing black armbands

Ghaziabad News: काली पटटी बांधकर किसानों ने निकाला मार्च

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers took out a march wearing black armbands
गाजियाबाद। भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में भारतीय किसान यूनियन चढूनी के बैनर तले किसानों ने शास्त्रीनगर कट से कलक्ट्रेट तक काली पट्टी बांधकर मार्च निकाला।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने सरकार को किसान विरोधी बताया। ट्रेड डील निरस्त नहीं होने की दशा में आंदोलन की चेतावनी दी। किसानों ने प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि अमेरिका से हुई डील के बाद देश के किसानों का माल सस्ते में बिकेगा।
विज्ञापन

अमेरिका का मिल्क पाउडर सस्ता है। भारत के पशु पालकों को इससे नुकसान होगा। इतना ही नहीं, लोकल आढ़तियों, व्यापारियों को भी इस डील से नुकसान होगा। जिससे बेरोजगारी भी बढ़ेगी। इसलिए सरकार से मांग कि वह इस डील को खत्म करे। यदि इसको खत्म नहीं किया गया तो देश का किसान सड़कों पर उतरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव मनोज नागर, जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, अंकित गुर्जर, विकास नागर, दीपक बैंसला, सील त्यागी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
-आंदोलन को दिया समर्थन :
भारतीय किसान यूनियन सुनील के बैनर तले किसानों ने मंगलवार को सदर तहसील के अधिवक्ताओं व बैनामा लेखकों को अपना समर्थन पत्र सौंपा। किसानों ने कहा कि ई-स्टांप की व्यवस्था खत्म नहीं हुई तो किसान आंदोलन करेंगे। इस मौके पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मोनू शर्मा, अंकित गुर्जर, कुलदीप, करण सिंह समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed