फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Farmers sat on roads in Dasan to demand their demands

गाजियाबाद में प्रदर्शन: सड़क पर बैठे किसानों को पुलिस ने हटाया, थाने ले गए; संगठन ने दी खुली चेतवानी

Thu, 05 Dec 2024 05:59 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 05 Dec 2024 05:59 PM IST
सार

नोएडा के बाद अब गाजियाबाद में किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अपनी मांगों को लेकर किसान सड़कों पर उतर आए। जिन्हें पुलिस ने बाद में सड़क से उठाया और थाने ले गए। जिसकी वजह से सड़क पर जाम लग गया। 

विज्ञापन
Farmers sat on roads in Dasan to demand their demands
गाजियाबाद में किसानों का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के बाद अब गाजियाबाद के किसान भी सड़कों पर उतर आए हैं। डासना में वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत एनएच नौ सर्विस रोड पर किसानों ने विरोध-प्रदर्शन कर जाम लगाने का प्रयास किया। सड़क पर बैठे किसानों को पुलिस ने उठाया और थाना ले जाकर बातचीत करके छोड़ा। भारतीय किसान सेना के अध्यक्ष ने चेतावनी दी जबतक किसानों की मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक किसान सड़कों पर रहेंगे।

विज्ञापन


वेवसिटी क्षेत्रांतर्गत एनएच नौ सर्विस रोड स्थित महरौली अंडरपास के सामने भारतीय किसान सेना के नेतृत्व में किसानों ने सड़क पर बैठकर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को सड़क से उठाकर वेव सिटी थाने ले गई।
विज्ञापन




भारतीय किसान सेना के अध्यक्ष अवनीत पंवार ने बताया कि यह प्रदर्शन नोएडा में किसानों की गिरफ्तारी के विरोध में किया गया। किसानों का आरोप है कि उनकी मांगें पूरी नहीं हो रही हैं और यदि इस बार उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे आर-पार की लड़ाई में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों का कहना था कि सरकार उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। इस अवसर पर अवनीत पंवार के साथ अनुज चौधरी, गुड्डू व रिंकू आदि किसान मौजूद थे। एसीपी लिपि नगायच ने बताया कि महरौली एनएच नौ सर्विस रोड पर किसानों द्वारा मार्ग अवरूद्ध करने का प्रयास किया गया था। मगर पुलिस उनको वहां से उठाकर थाने ले आई, किसानों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed